Search

 
 
 

धनबाद : सात साल से हो रहे तेलीपाड़ा सब स्टेशन के निर्माण में बार बार व्यवधान

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) शादी- विवाह के लिए पंडित जी से लग्न पत्रिका देखकर शुभ -मुहूर्त निकाला जाता है, ताकि वैवाहिक जीवन में कोई बाधा ना हो. शहर के बीचो-बीच निर्माणाधीन तेलीपाड़ा सब स्टेशन के शुरू होने में आ रही बार-बार बाधा को देखकर तो यही लगता है कि राहु केतु की दशा को दूर करने के लिए शुभ मुहूर्त निकालना पड़ेगा. 7 साल से सब- स्टेशन का निर्माण चल रहा है. इस अवधि में बिजली विभाग के 4 जी एम बदल गए. बावजूद तेलीपाड़ा सब स्टेशन चालू नहीं हो सका है. कई बाधाओं के बाद अब आमा घाटा सब स्टेशन से लाइन खींचने में आरओडब्ल्यू की समस्या के कारण एक बार फिर सब स्टेशन का काम रुक गया है.

   बाधाओं से बिजली अधिकारी परेशान

तेलीपाड़ा और करमाटांड़ के लोगों ने 33 केवीए सप्लाई लाइन खंभों के सहारे ऊपर से ले जाने का विरोध किया था. इस कारण पिछले 2 साल से काम रुका हुआ था. परेशान होकर जेबीवीएनएल के अफसरों ने यूजी के जरिए सब-स्टेशन तक केबल बिछाने का निर्णय लिया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. गाजियाबाद की कंपनी जीएसपी को केबल के सहारे 33 केवीए सप्लाई लाइन खींचने की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

  जल्द चालू हो जाएगा सब स्टेशन: एस बी तिवारी

गौरतलब है कि 33 केवीए सप्लाई लाइन ऊपर से खींचने के ग्रामीणों के विरोध की वजह से तेलीपाड़ा सबस्टेशन को चार्ज नहीं किया जा सका है. अब तेलीपाड़ा सब-स्टेशन तक गोविंदपुर के कांड्रा में बन रहे नेशनल ग्रिड से बिजली पहुंचाने की योजना संकरे रास्ते के कारण आरओडब्ल्यू की समस्या बाधा बन रही है. अधिकारी एक बार फिर संकरे रास्ते से केबल से 33 हजार लाइन गुजारने पर विचार कर रहे हैं. धनबाद डिवीजन के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि आमा घाटा सब स्टेशन से तेलीपाड़ा सब स्टेशन के बीच 33 हजार लाइन में कुछ काम बाकी रह गया है. जल्द ही इसे पूरा कर सब स्टेशन चालू किया जाएगा.

  यह होगा फायदा

10 एमवीए क्षमता वाला तेलीपाड़ा सबस्टेशन चालू होने से हीरापुर, करमाटांड़, तेलीपाड़ा दामोदरपुर को निर्बाध बिजली मिलेगी और हीरापुर सब- स्टेशन का लोड घटेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/national-urban-livelihood-mission-is-not-able-to-provide-employment-in-dhanbad/">धनबाद

में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन रोजगार दिलाने में नहीं हो रहा सक्षम [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही