Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: विद्युत महतो ने कहा, सरकार ने नहीं लगवाई तो हम स्‍थापित करवाएंगे शहीद ठाकुर हेम्ब्रम की प्रतिमा

Advertisement
Advertisement
Chakulia: चाकुलिया में दौरे के क्रम में सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रखंड के लाउबेड़ा गांव निवासी शहीद जवान ठाकुर हेम्ब्रम के परिजनों से भेंट की और परिवार को सांत्वना दिया. सांसद ने परिजनों को आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है. मौके पर परिजन और ग्रामीणों ने सांसद से गांव में शहीद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. सांसद ने परिजनों को आश्वस्त किया कि अगर सरकार द्वारा शहीद की प्रतिमा नहीं लगाई गई तो वे भाजपा नेताओं के सहयोग से गांव के चौक पर शहीद ठाकुर हेम्ब्रम की मूर्ति स्थापित करेंगे. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-samir-mahanti-inaugurated-the-air-conditioned-ward-constructed-from-mla-fund-in-chc/">बहरागोड़ा:

सीएचसी में समीर महंती ने विधायक निधि से निर्मित वातानुकूलित वार्ड का किया उद्घाटन

नक्‍सली हमले में शहीद हुए थे ठाकुर हेम्ब्रम

उल्‍लेखनीय है कि विगत दिनों पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरूवा गांव के प्रोजेक्ट विद्यालय परिसर में पूर्व भाजपा विधायक गुरूचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था. इस घटना में ठाकुर हेम्ब्रम पूर्व विधायक को बचाने में शहीद हो गए थे. इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, सुशील शर्मा, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, पारथो महतो,  मनोरंजन महतो, त्रिलोचन राणा, संजय दास समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/923-infected-found-in-east-singhbhum-but-no-one-died-today/">पूर्वी

सिंहभूम में 923 संक्रमित मिले, लेकिन आज किसी की नहीं हुई मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही