Search

 
 
 

चाकुलिया : जंगली हाथी ने पीएचईडी कार्यालय की चहारदीवारी को तोड़ा

 
Chakulia(Dharish chandra singh) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों का उपद्रव बदस्तूर जारी है. रात में नगर पंचायत का नया बाजार क्षेत्र हाथियों की चिघाड़ से गूंज उठता है. विगत रात्रि वार्ड संख्या 10 स्थित प्रखंड कार्यालय से सटे जल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय परिसर की चहारदीवारी को एक जंगली हाथी ने दो जगह पर क्षतिग्रस्त कर दिया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-toilet-built-on-the-side-of-nh-18-is-turning-into-ruins/">बहरागोड़ा

: एनएच 18 के किनारे निर्मित शौचालय खंडहर में हो रहा तब्दील

हाथियों ने मचा रखा है आतंक

पीएचइडी कर्मी कार्तिक चंद्र बेहरा ने बताया कि हाथी विगत रात्रि करीब 2 बजे आया था. हाथी द्वारा चहारदीवारी तोड़े जाने से परिसर में रखे स्क्रैप के सामान की चोरी होने का खतरा बढ़ गया है. ज्ञात हो कि हवाई पट्टी क्षेत्र से निकलकर जंगली हाथी प्रखंड परिसर और उसके आसपास के इलाकों में उपद्रव मचा रहे हैं. यह सिलसिला पिछले 20 दिनों से जारी है. हाथियों ने वार्ड नंबर 10,11 और 12 में आतंक मचा रखा है. प्रत्येक दिन शाम होते ही हाथी इलाके में घुसकर उपद्रव मचाना शुरू कर देते हैं. कई मुहल्लों के लोग हाथियों के डर से रतजगा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :नये">https://lagatar.in/congress-will-contest-the-lok-sabha-elections-under-the-leadership-of-the-new-pcc-president/">नये

पीसीसी अध्यक्ष के नेतृत्व में लोस चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही