Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सांपधरा में शौच करने जा रहे व्यक्ति को जंगली हाथी ने पटका

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे इलाके में जंगली हाथियों का उपद्रव जारी है. बुधवार की सुबह करीब 6 बजे प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सरडीहा पंचायत के सांपधरा निवासी 45 वर्षीय मोती लाल महतो को जंगली हाथी ने पटक कर जख्मी कर दिया. वह शौच करने के लिए घर से निकला था. उसी समय जंगली हाथी ने उसे सूंढ़ में लपेटकर पटक दिया. घायल अवस्था में ग्रामीण उसे उठाकर घर ले गए और 108 एंबुलेंस को सूचना दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chakulia-Hathi-Patka-1.jpg"

alt="" width="600" height="304" /> इसे भी पढ़ें : बागेश्वर">https://lagatar.in/villagers-are-enthusiastic-about-the-arrival-of-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-leaders-are-making-statements/">बागेश्वर

धाम के धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, नेता कर रहे बयानबाजी

108 एंबुलेंस से भेजा गया सीएचसी

108 एंबुलेंस से इलाज के लिए चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है. उसका बायां पंजरा और दाहिना हाथ टूट गया है. सूचना पाकर वन विभाग के पदाधिकारी सीएचसी पहुंचे. प्रभारी वनपाल कल्याण महतो ने तत्काल इलाज के लिए घायल व्यक्ति की पत्नी मालती महतो को 4000 रुपए दिए. सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. परिजन उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम ले गए हैं. इसे भी पढ़ें : सुलग">https://lagatar.in/pakistan-burning-after-imrans-arrest-supporters-burnt-pms-house/">सुलग

रहा पाकिस्तान, समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद्द

150 से अधिक जंगली हाथी हैं

ग्रामीणों के मुताबिक पश्चिम बंगाल सीमा में 150 से अधिक जंगली हाथी हैं. जंगली हाथी इलाके में फैल गए हैं. इस इलाके में भी जंगली हाथी घुस आ रहे हैं और उपद्रव मचा रहे हैं. हाथियों के कारण ग्रामीण दहशत में हैं. विदित हो कि पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला का यह इलाका जंगलों से भरा पड़ा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही