Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : गौशाला में आम्र पाली और हेम सागर आम का मजा ले रहे हैं जंगली हाथी

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के नया बाजार स्थित वन विभाग के कार्यालय से सटी कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी के गौशाला में विगत एक सप्ताह से जंगली हाथियों ने डेरा डाल रखा है. जंगली हाथी गौशाला परिसर में आम्रपाली और हिमसागर आम का मजा ले रहे हैं. मकई की फसल को भी बर्बाद कर दिया है. इससे गौशाला प्रबंधन को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है. वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ देती है. परंतु हाथी फिर से आ धमकते हैं. रविवार को गौशाला परिसर के आम के बगीचे में चार जंगली हाथी मौजूद हैं. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-need-to-preserve-culture-and-society-babulal-soren/">गुड़ाबांदा

: संस्कृति और समाज को बचाए रखने की जरूरत – बाबुलाल सोरेन

खदेड़े जाने के बावजूद दोबारा आ धमकते हैं

गौशाला प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष आलोक लोधा ने बताया कि गौशाला परिसर में लगभग एक हजार आम्रपाली और हेम सागर आम के पेड़ हैं. प्रत्येक साल दो से तीन लाख रुपये तक के आम बेचे जाते थे. इस साल मुश्किल से 25000 रुपये के आम ही बेचे गए हैं. विगत एक सप्ताह में जंगली हाथियों ने बगीचे को उजाड़ा और आम खा गए. उन्होंने बताया कि हाथियों ने मकई की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है. जंगली हाथी गौशाला से जाने का नाम नहीं ले रहे हैं. खदेड़े जाने के बावजूद दोबारा आ धमकते हैं. इनके कारण गौशाला के कर्मचारी भी दहशत में हैं. हाथी कभी भी किसी की जान ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि वन विभाग इन हाथियों से निजात दिलाए. प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि हाथियों को खदेड़ने के लिए तीन टीम बनाई गई है. गौशाला से भी हाथियों को खदेड़ने के प्रयास में टीम जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें :अररिया">https://lagatar.in/araria-unknown-criminals-entered-the-house-and-strangled-the-woman-looted-5-lakhs-and-escaped/">अररिया

: अज्ञात अपराधियों ने घर घुसकर महिला का गला रेता, 5 लाख लूटकर फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही