Search

 
 
 

चाकुलिया : जामिरा में जंगली हाथियों ने धान की फसल को रौंदकर किया बर्बाद

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र की बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के जामिरा गांव में गुरुवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उपद्रव मचाया. हाथियों के भय से ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे. वहीं, जगन्नाथ मांडी के दो बीघा खेत में लगी धान की फसल को हाथियों ने रौंदकर बर्बाद कर दिया. इससे जगन्नाथ मांडी को काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीणों के मुताबिक 12 जंगली हाथी पहाड़ और जंगलों से निकलकर गांव में घुस आए थे. हाथियों के डर से आस-पास के गांवों में दहशत है. शाम होने के बाद ग्रामीण अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-maa-durga-is-being-worshiped-in-chaura-village-for-about-one-and-a-half-hundred-years/">पटमदा

: चौरा गांव में करीब डेढ़ सौ साल से की जा रही है मां दुर्गा की पूजा
ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे इस इलाके में पहाड़ और साल के घने जंगल हैं. अक्सर इन जंगलों में जंगली हाथी आते हैं. हाथी दिन भर जंगलों में रहते हैं और शाम होते ही गांवों में घुसकर उपद्रव मचाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल 12 जंगली हाथी आसपास के जंगल में ही शरणागत हैं. इन्हें खदेड़ा नहीं गया तो ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो जाएगा. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-onions-and-vegetables-laden-in-vehicles-stuck-in-highway-jam/">बहरागोड़ा

: हाइवे के जाम में फंसे वाहनों में सड़ने लगे हैं लदे प्याज व सब्जी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही