Search

 
 
 

चाकुलिया : कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है – नंदजी प्रसाद

 
Chakulia : भाजपा के बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत चाकुलिया के कुचीयाशोली एवं विरदोह पंचायत में सोमवार की शाम को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला के संगठन प्रभारी नंदजी प्रसाद ने कार्यकर्ता एवं उनकी कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता से बड़ा कोई नहीं होता है. कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति एवं पूंजी है. इसलिए कार्यकर्ता संगठित होकर संगठन का विस्तार करें. मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-residents-of-the-city-boiled-against-the-administration-took-out-a-procession-raised-slogans-sat-on-a-dharna/">हजारीबाग

: प्रशासन के खिलाफ उबले शहरवासी, जुलूस निकाल की नारेबाजी, धरना पर बैठे

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक, भरत चंद्र पात्र, लखींद्र कपाट, सपन कुमार महतो, त्रिलोचन राणा, दिलीप महतो, अरुण महतो, अशोक महतो, अमल मोहाली, संजय ग्वाला संजीत नायक के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही