Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेस्ट आइकॉन एमपी अवॉर्ड मिलने पर चैंबर ने सांसद संजय सेठ का किया अभिनंदन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : दादा साहेब फाल्के अवाॅर्ड के तहत बेस्ट आइकाॅन एमपी अवॉर्ड से संजय सेठ को  नई दिल्ली में सम्मानित किया गया. इसको लेकर सोमवार को चैंबर भवन में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से सांसद संजय सेठ का सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया. दादा साहेब फाल्के संस्थान के द्वारा सांसद को आम जनता के बीच सक्रियता, लोकसभा में शत प्रतिशत उपस्थिति, सत्र में सवाल-जवाब, क्षेत्र में विकास कार्य, सोशल मीडिया पर सक्रियता समेत सामाजिक क्षेत्र में किये जानेवाले कार्य के लिए इस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है. चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि हमारे सांसद सह चैंबर के पूर्व अध्यक्ष की इस उपलब्धि से पूरा व्यापारी समाज गौरवान्वित है.

क्षेत्र के विकास का प्रयास निरंतर रहेगा जारी : सांसद

मौके पर सांसद संजय सेठ ने सभी नागरिकों के प्रति आभार जताया और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि रांची में निर्माणाधीन फ्लाईओवर और रेलवे परियोजना को पूर्ण कराने और बढाने में एक सांसद के तौर पर भारत सरकार से निरंतर किये गये संवाद और फाॅलोअप से अवगत कराया.

सीटीपी प्लांट का उद्घाटन जल्द, रांची एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय बनाने के प्रयास में लगे हैं

इंडस्ट्री से निकला हुआ पानी सिंचाई व पीने योग्य हो, इसके लिये तुपुदाना में सीटीपी प्लांट बनकर तैयार हो गया है, जल्द ही इसका उद्घाटन किया जायेगा. रांची एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय बनाने व यात्रियों के अनुकूल सुविधा देने की दिशा में भी किये जा रहे प्रयासों से उन्होंने अवगत कराया, जिसे सभी ने सराहा.

सम्मान में किया कविता पाठ

कार्यक्रम संयोजक चंद्रकांत रायपत ने कहा कि यह सम्मान रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी निवासियों के लिए है. पुष्पा सहाय व राजश्री जयंती ने सांसद की उपलब्धि के सम्मान में कविता पाठ किया.

इन संस्थाओं ने सांसद का किया अभिनंदन

मौके पर पंजाबी हिंदू बिरादरी, झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन, आईएमए, चित्रांश विचार मंच, ट्रक मालिक संघ, गुरुनानक हाॅस्पिटल एंड सिख समाज, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, राजस्थान मित्र मंडल, महावीर मंडल, क्षत्रिय महासभा, हेहल सरना समिति, आरजीटीए, नगर निगम किरायेदार संघ, तुपुदाना इंडस्ट्री एसोसिएशन, आरएमडीए, मेन रोड व्यवसायी समिति, लालपुर व्यवसायी समिति, मानव सेवा समिति, रांची डिस्ट्रिक्ट एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन, झारखंड तैलीय महासभा, विश्व हिंदू परिषद् (रांची महानगर), अखिल भारतीय क्षत्रिय ब्राह्मण महासंघ, झारखंड बिजनेस डेवलपमेंट फोरम समेत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सांसद का नागरिक अभिनंदन किया. मौके पर सह सचिव शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, नवलकिशोर सिंह, पवन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संजय अखौरी, सदस्य मुकेश अग्रवाल, मुकुल तनेजा, राजीव सहाय, किशन अग्रवाल, रमेश साहू, कुंदन सिंह, महेंद्र जैन, ललित पोद्दार, जवाहर तनेजा, आत्मजीत सिंह, सज्जन अग्रवाल, जोगेश गंभीर, रौनक पोद्दार, संजय पोद्दार, पुष्पा सहाय, मनोज मिश्रा, आनंद कोठारी, अल्तमष आलम, संतोष अग्रवाल, गौरव कुमार आदि शामिल थे. धन्यवाद ज्ञापन आदित्य मल्होत्रा ने किया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही