Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैंबर ने कहा - कोविड पर नियंत्रण के लिए हर स्तर पर गंभीरता की जरूरत

Advertisement
Advertisement

Ranchi : ऑक्सीजन की कमी को लेकर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा फ्री ऑक्सीजन सेवा के संचालन में हो रही परेशानी को देखते हुए झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स ने राज्य के उद्योग जगत से अपील की. चैंबर ने कहा कि जिन लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत ना हो या सिलेंडर खाली हो गया हो, वे तुरंत ही सिलेंडर वापस करें ताकि दूसरों की मदद की जा सके.

खाली सिलेंडर वापस करने की अपील

चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने कहा कि कोविड पर नियंत्रण के लिए हर स्तर पर गंभीरता की जरूरत है, पर यह देखा जा रहा है कि लोगों द्वारा समय पर खाली सिलेंडर वापस नहीं करने से चाहकर भी संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों तक समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है. लोगों को संवेदनशीलता दिखाते हुए, तुरंत ही खाली सिलेंडर वापस करना चाहिए. उन्होंने निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा के कार्य में संलग्न विभिन्न संस्थाओं और समाजसेवियों की प्रशंसा करते हुए सदस्यों से अपील की कि सेवा और मदद करना हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है. हमें इसका दामन नहीं छोड़ना चाहिए.

दूसरी लहर वाकई भयावह है

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड की दूसरी लहर पिछली बार की तुलना में ज्यादा भयावह है. इस विपदा के समय में ही सरकार से लेकर आम नागरिकों की भी परीक्षा हो रही है. खैर, अब धीरे-धीरे सरकार की ओर से लगातार पीड़ितों के उपचार और महामारी नियंत्रण के उपाय बढ़ रहे हैं. अभी भी यदि सरकार मरीजों को समुचित इलाज दे पाती है तो जल्द ही महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही