Ranchi News: झारखंड के वाणिज्यिक कर विभाग के कई सर्किल कार्यालयों में संयुक्त आयुक्त के पद खाली हैं. इससे राज्य के कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर बुधवार को झारखंड चैंबर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसके बाद चैंबर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सभी रिक्त पदों पर जल्द अधिकारियों की नियुक्ति की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:
हाल में हुए तबादलों के कारण कई सर्किल बिना स्थायी प्रभारी के चल रहे हैं. इससे जरूरी प्रशासनिक और वैधानिक कार्य ठप पड़ गए हैं. खासकर पेट्रोलियम और शराब जैसे गैर-जीएसटी उत्पादों के कारोबारियों को ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं. उनका नया जेवैट पंजीकरण, संशोधन, पता अपडेट करना और जरूरी फॉर्म हासिल करने का काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है.
चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि काम लंबित रहने से राज्य के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से नियमित नियुक्ति होने तक वरिष्ठतम उपायुक्तों को अस्थायी प्रभार देने का आग्रह किया है. बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा और संतोष अग्रवाल मौजूद रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

