Search

 
 
 

Ranchi News: चैंबर की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर को

Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की 13वीं बैठक बुधवार को चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई.
 
FJCCI की बैठक

Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की 13वीं बैठक बुधवार को चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वर्तमान सत्र की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा के साथ आगामी वार्षिक आमसभा और चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने घोषणा की कि झारखंड चैंबर की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर को आयोजित होगी, जबकि सत्र 2026-27 के लिए कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का चुनाव 13 सितंबर 2026 को कराया जाएगा. वार्षिक आमसभा चैंबर भवन में और चुनाव मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में होगा.

इसे भी पढ़ें: 

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए कार्यकारिणी समिति ने पूर्व अध्यक्ष अंचल किंगर को चुनाव चेयरमैन और पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा को को-चेयरमैन मनोनीत किया है. महासचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि झारखंड चैंबर की वार्षिक आमसभा-सह राज्यस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है. मुख्यमंत्री की सहमति मिलने पर आमसभा के द्वितीय सत्र का आयोजन मारवाड़ी भवन में किया जाएगा.

 

अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने वर्तमान सत्र के दौरान राज्य सरकार, जिला प्रशासन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और सहभागिता के कारण चैंबर का यह कार्यकाल प्रभावी एवं उपलब्धियों से भरा रहा.

 

बैठक में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने वर्तमान सत्र की उपलब्धियों के लिए अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व और प्रयासों की सराहना की. क्षेत्रीय उपाध्यक्षों द्वारा वर्षभर किए गए कार्यों और सक्रिय सहभागिता की भी प्रशंसा की गई. इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल और रमेश कुमार को वर्षभर में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय प्रयासों के लिए कार्यकारिणी समिति द्वारा सम्मानित किया गया.

 

महासचिव रोहित अग्रवाल ने वर्तमान सत्र की वार्षिक रिपोर्ट कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे समिति ने अनुमोदित कर दिया. वहीं, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सत्र 2025-26 की ऑडिटेड बैलेंस शीट प्रस्तुत की, जिसे भी कार्यकारिणी समिति ने मंजूरी दी.

 

उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया एवं राम बांगड़ ने सभी उपसमितियों के चेयरमैन के वर्षभर की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार जताया. उन्होंने बताया कि एक वर्ष के दौरान 216 बैठकों का आयोजन चैंबर के लिए ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. उपसमितियों की सक्रियता ने चैंबर की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

 

बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, रमेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, अनिस बुधिया, डॉ. अभिषेक रामाधीन, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, पूजा ढाढा, शैलेष अग्रवाल, तुलसी पटेल, विकास विजयवर्गीय, विनीता सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष अंचल किंगर, किशोर मंत्री सहित विभिन्न उपसमितियों के चेयरमैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही