Search

 
 
 

चंपाई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, JMM-कांग्रेस के पूर्व मंत्री होंगे कंटीन्यू, सोरेन परिवार से बसंत होंगे मंत्री

 
  • - सीता सोरेन को भेजा जायेगा राज्यसभा
  • - जामा विधानसभा से सीता सोरेन की बेटी की हो सकती है राजनीति में एंट्री
  • - 12 वें मंत्री पद को लेकर सस्पेंस जारी
Ranchi :   चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का आज शाम चार बजे विस्तार होगा. राजभवन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. राजभवन के बिरसा मंडप में शाम चार बजे नये मंत्रियों को राज्यपाल शपथ दिलायेंगे. चंपाई सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद पर जगह मिल चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार, झामुमो की ओर से बसंत सोरेन को मंत्री बनना तय माना जा रहा है. इसके अलावा जेएमएम की ओर से पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, जोबा मांझी, हफिजूल हसन और बेबी देवी को नये मंत्रिमंडल में फिर से जगह मिलेगी. कांग्रेस से भी सभी पूर्व मंत्रियों को ही नये मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी.

सीता सोरेन की बेटी की हो सकती है राजनीति में एंट्री

सीता सोरेन की बात करें तो उनकी नाराजगी दूर कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, सीता सोरेन को राज्यसभा भेजा जा सकता है. उनकी जगह बड़ी बेटी को संथाल परगना के जामा विधानसभा से राजनीति में प्रवेश कर सकती हैं. 4 साल से रिक्त पड़े 12वें मंत्री पद को लेकर अभी तक सस्पेंस जारी है. अगर 12वें मंत्री पद को भरा जाता है तो गैर सोरेन परिवार के विधायक को जगह मिल सकती है, जिसमें दीपक बेरवा का नाम सबसे आगे चल रहा है. मालूम होगी हिंदी दैनिक शुभम संदेश और लगातार डॉट इन ने यह खबर प्रकाशित किया था कि झामुमो और कांग्रेस के पुराने मंत्री कंटीन्यू होंगे. ">https://lagatar.in/only-former-ministers-of-jmm-congress-can-continue/">

झामुमो-कांग्रेस के पूर्व मंत्री ही हो सकते हैं कंटीन्यू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही