Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चमरा लिंडा की रैली का आदिवासी छात्र संघ ने किया विरोध

Ranchi : आदिवासी छात्र संघ ने 16 फरवरी को प्रभात तारा मैदान में विधायक चमरा लिंडा द्वारा बुलायी गयी आदिवासी अधिकार रैली का विरोध किया है. आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार भगत ने सोमवार को प्रेसवर्ता में कहा कि चमरा लिंडा दो बार विधायक रहे हैं. लेकिन उन्होंने कभी आदिवासी से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में नहीं उठाया. वे आदिवासी छात्र संघ के बैनर का उपयोग कर रहे हैं. वे पूर्व में आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष थे. चमरा लिंडा ने संघ एवं आदिवासी समाज की उम्मीद पर खरा नहीं उतर सके. आदिवासी समाज को ठगने का काम किया.रांची विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष संजय महली ने कहा कि आदिवासी छात्र संघ ने चमरा लिंडा को अध्यक्ष पद से हटा दिया है. आदिवासी छात्र संघ के उपाध्यक्ष सुरेश टोप्पो ने कहा कि चमरा लिंडा आदिवासी समाज को ठग रह हैं. रैली के माध्यम से अपनी राजनीति चमका रहे हैं. अपनी विश्वसनीयता झामुमो पार्टी में खो चुके हैं. विधानसभा में अपना सीट सुरक्षित करना चाह रहे हैं. आदिवासी समाज के लोग ऐसे अवसरवादी नेता को मुंहतोड़ जवाब देंगे. मौके पर रांची विश्वविद्यालय समिति का अध्यक्ष संजय महली, महावीर उरांव, केंद्रीय सदस्य माइकल उरांव, जॉन मिंज, मुनील कुमार भगत, मुकेश अगरिया, रोशन उरांव, रामदयाल उरांव, लालदेव उरांव समेत सैकड़ो छात्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – जेल">https://lagatar.in/pooja-singhal-came-out-of-jail-surrendered-on-february-4/">जेल

से बाहर निकली पूजा सिंघल, 4 फरवरी को किया था सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही