Search

 
 
 

झारखंड कांग्रेस में नए चेहरों को मौका, जिला मीडिया चेयरमैन व प्रवक्ताओं की नियुक्ति

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राज्य के विभिन्न जिलों में मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राज्य के विभिन्न जिलों में मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा के अनुमोदन और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू व अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है.

 

चयन प्रक्रिया

प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि जिला मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ताओं की चयन प्रक्रिया के लिए 7 मई और 20 मई को साक्षात्कार का आयोजन हुआ था. जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे द्वारा तीन चरणों का साक्षात्कार लिया गया. जिसमें प्रेस ब्रीफिंग, रिलीज और टीवी डिबेट था.

 

नियुक्त लोगों की सूची


- रांची ग्रामीण: सुरेश कुमार सिंह
- रांची महानगर: मेहुल प्रसाद और अजय कुमार सिंह
- लोहरदगा: प्रदीप विश्वकर्मा और मुश्ताक अहमद
- गुमला: अरिफ हुसैन अख्तार
- सिमडेगा: रंधीर रंजन और अरबिन्द लुगुन
- खूंटी: रवि कुमार मिश्रा और नरेश कुमार तिर्की
- हजारीबाग: नेसार खान और मनोहर कुमार यादव
- गिरिडीह: अमित सिन्हा और योगेश्वर मेहता
- चतरा: प्रमोद कुमार त्रिवेदी
- रामगढ़: मुकेश यादव और सुधीर मंगलेश
- धनबाद: पप्पु कुमार तिवारी, महेन्द्र कुमार दुबे और शलेश कुमार सिंह
- कोडरमा: संजय कुमार शर्मा और उमा शंकर रविदास
- पलामू: गोपला कुमार सिंह और मणीकांत
- गढ़वा: राहुल दुबे
- लातेहार: पंकाज तिवारी
- पं. सिंहभूम: त्रिशानु राय
- पूर्वी सिंहभूम: राजीव मिश्रा
- सरायकेला-खरसांवा: सुमन्त कुमार शर्मा
- दुमका: राजीव जयसवाल
- साहेबगंज: ताबीस इक्बाल
- गोड्डा: बोलबम कुमार
- देवघर: ब्रजभूषण राम
- पाकुड़: मुक्तार हुसैन
- जामताड़ा: इश्रादुल राशी और निशापति हासदा

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही