Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव के आसार !

  • तीन वरिष्ठ आईएएस के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से सरकार के तीन विभाग होंगे पूरी तरह खाली
  • पहले से पलामू, रांची के आयुक्त और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का पद है खाली
Ranchi: झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में जल्द ही कई बड़े बदलाव होंगे, इसकी काफी संभावना है. कई अधिकारियों के विभाग बदले जा सकते हैं. साथ ही कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा जा सकता है. बदलाव रामनवमी के आसपास होने की चर्चा है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बदलाव की संभावना के पीछे का कारण राज्य के ब्यूरोक्रेसी में अधिकारियों की कमी और कई खाली पदों को भरना है. इसे पढ़ें- मंडल">https://lagatar.in/jail-court-in-mandal-jail-prisoners-made-aware/">मंडल

कारा में जेल अदालत, कैदियों को उनके मुकदमों के प्रति किया गया जागरूक 

बात सबसे पहले वरिष्ठ अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की..

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमल किशोर सोन, आराधना पटनायक और हिमानी पांडेय जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. केके सोन को श्रम एवं नियोजन विभाग में संयुक्त सचिव, आराधना पटनायक को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग और हिमानी पांडेय को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. बता दें कि केके सोन झारखंड सरकार के भू-राजस्व विभाग और आराधना पटनायक वाणिज्य कर विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं. वहीं, हिमानी पांडेय खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव हैं.

दो प्रमंडलों के आयुक्त के पद हैं खाली

बदलाव का दूसरा कारण यह है कि राज्य सरकार के तीन महत्वपूर्ण पद खाली हैं. इसमें दक्षिण छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल के आयुक्त का पद है. दो दिन पहले आईएएस प्रवीण कुमार टोप्पो को कार्मिक सचिव बनाया गया है. प्रवीण टोप्पो पहले दक्षिण छोटानागपुर के आयुक्त के पद पर कार्यरत थे. साथ ही वे पलामू प्रमंडल के आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार पर भी थे. इसे भी पढ़ें-अखिलेश">https://lagatar.in/akhilesh-yadav-strikes-a-chord-regional-parties-will-play-an-important-role-in-defeating-bjp-in-2024/">अखिलेश

यादव ने ताल ठोकी, क्षेत्रीय दल 2024 में भाजपा को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का पद भी खाली

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव का पद भी फिलहाल खाली है. पहले वरिष्ठ अधिकारी राजीव अरुण एक्का इसके प्रधान सचिव थे. विवादों में आने के बाद उनका तबादला अन्य विभाग में किया गया. 11 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव विनय कुमार चौबे आईपीआरडी सचिव बनाए गए. हालांकि उसी दिन उन्हें इस पद से हटा भी दिया गया. इसके बाद से यह पद अभी तक खाली है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही