Search

 
 
 

झारखंड में 31 जनवरी से बारिश के आसार

 
Ranchi : झारखंड में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 31 जनवरी को राजधानी रांची समेत झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. वहीं 1 फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. मंगलवार की सुबह में कोहरे के बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. वहीं मौसम शुष्क बना रहेगा. राज्य में अगले 3-4 दिन में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री गढ़वा में दर्ज किया गया. शहर का तापमान रांची 25.5, 9.4 जमशेदपुर 26.2, 11.7 डाल्टनगंज 27.2, 8.3 बोकारो थर्मल 25.1, 9.2 चाईबासा 28.4, 10.6 देवघर 24.4, 8.7 गिरिडीह 23.4, 9.7 गढ़वा 24.9, 7.3 गोड्डा 23.4, 8.0 इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही