Search

 
 
 

चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज, अनन्या- लक्ष्य की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

अनन्या पांडे और लक्ष्य की स्टारर फिल्म 'चांद मेरा दिल' रिलीज को तैयार है. जो 22 मई,2026 को रिलीज होगी .अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का रोमांटिक टीजर रिलीज किया है.
 

Lagatar desk : अनन्या पांडे और लक्ष्य की स्टारर फिल्म 'चांद मेरा दिल' रिलीज को तैयार है. जो 22 मई,2026 को रिलीज होगी .अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का रोमांटिक टीजर रिलीज किया है. 

 

 

 


चांद मेरी दिल का टीजर

शेयर किए टीजर में लक्ष्य और अनन्या पांडे के बीच  रोमांस, जुनून और एक दुखद प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है. टीजर में दोनों सितारों की केमिस्ट्री काफी चर्चा में है, जहां लक्ष्य एक जुनूनी आशिक की भूमिका में दिख रहे हैं, वहीं कहानी में प्यार के साथ-साथ दर्द और अलगाव का अंदेशा भी है.


वहीं चांद मेरा दिल धर्मा प्रोडक्शंस  की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. विवेक सोनी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म एक गहरे प्रेम कहानी का वादा करती है, जो 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 


'चांद मेरा दिल' टीजर रिएक्शन


इस फिल्म के टीजर देखते ही फैंस लक्ष्य की जमकर तारीफ कर रहे है. लेकिन अनन्या पांडे से ज्यादा खुश नहीं दिखे.वहीं कई लोगों ने फिल्म की तुलना 'सैयारा' और '2 स्टेट्स' से कर रहे है.

 

चांद मेरा दिल' की रिलीज डेट

अपको बतादे की चांद मेरा दिल' पहले 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से इसकी रिलीज आगे बड़ा दी गई . अब यह फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

 

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्में


पिछले साल अनन्या कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आई थी. इस रोमांटिक फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन मिले और बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. वहीं, लक्ष्य की आखिरी थिएटर रिलीज उनकी पहली फिल्म 'किल' थी .इसके बाद वे आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में दिखाई दिए . खास बात यह है कि 'चांद मेरा दिल' अनन्या और लक्ष्य दोनों के लिए एक बड़ी और जरूरी फिल्म है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही