Search

 
 
 

रणबीर कपूर की मेगा फिल्म रामायणम् में रावण का दिखेगा नया और दमदार रूप

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायणम् दिवाली 2026 पर रिलीज के लिए तैयार है और इसे इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है. निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म में राम और रावण दोनों किरदारों को गहराई और नए नजरिए से पेश किया जाएगा.
 

Lagatar desk : रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायणम् दिवाली 2026 पर रिलीज के लिए तैयार है और इसे इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है. निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म में राम और रावण दोनों किरदारों को गहराई और नए नजरिए से पेश किया जाएगा.

 

रावण के रोल में यश का नया अंदाज़

फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. नितेश तिवारी के अनुसार, इस बार रावण को सिर्फ एक खलनायक के रूप में नहीं, बल्कि एक बहुआयामी और मानवीय चरित्र के रूप में दिखाया जाएगा.रावण के व्यक्तित्व के कई पहलुओं को उभारा जाएगा -वह एक महान योद्धा, विद्वान, कुशल संगीतकार और भगवान शिव का परम भक्त था. साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि उसका अहंकार और क्रोध किस तरह उसके पतन का कारण बनता है.

 

रणबीर कपूर ने की यश की तारीफ

रणबीर कपूर ने यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि रावण जैसे शक्तिशाली किरदार के लिए एक मजबूत आभा और प्रभावशाली व्यक्तित्व जरूरी है, जो यश में साफ नजर आता है. दर्शकों को उनका यह अवतार बड़े पर्दे पर खास अनुभव देगा.

 

यश निभा रहे हैं दोहरी भूमिका

अभिनय के साथ-साथ यश इस फिल्म में निर्माता के तौर पर भी जुड़े हैं. उनका उद्देश्य भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना है, जिसके लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वीएफएक्स स्टूडियो के साथ भी साझेदारी की है.

 

फिल्म की कास्ट और रिलीज

फिल्म में शानदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी -रणबीर कपूर – भगवान राम ,साई पल्लवी – सीता ,यश – रावण ,सनी देओल – हनुमान ,रवि दुबे – लक्ष्मण. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही