Search

 
 
 

धनबाद से मुंबई के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस की शुरुआत, सांसद ढुल्लू महतो ने दिखाई हरी झंडी

धनबाद वालों के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जिले से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो गया है. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने सोमवार देर रात 11 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
 

Dhanbad :   धनबाद वालों के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जिले से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो गया है. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने सोमवार देर रात 11 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

 

पहले यह ट्रेन स्पेशल सेवा के रूप में संचालित हो रही थी. लेकिन अब इंडियन रेलवे ने इसे स्थायी रूप से नियमित सेवा का दर्जा दे दिया है. रेलवे के इस पहल से धनबाद और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

 

यह ट्रेन रात्रि करीब 10:40 बजे धनबाद स्टेशन पहुंची और थोड़े समय के ठहराव के बाद रात 11 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना हो गई. इस दौरान लोगों में उत्सव का माहौल देखने को मिला. 

 

स्थानीय लोगों, यात्रियों और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से ट्रेन का स्वागत किया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश कुमार समेत रेलवे के कई अधिकारी भी मौजूद रहे. कई मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी ट्रेन का स्वागत किया गया.

 

उद्घाटन के मौके पर सांसद ढुल्लू महतो ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है. उन्होंने कहा कि यह शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ है, जो इस पहल को और भी खास बनाता है.

 

साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस ट्रेन को साप्ताहिक से बढ़ाकर दैनिक सेवा बनाने का प्रयास किया जाएगा. यह साप्ताहिक एक्सप्रेस कुल 1848 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और मार्ग में 28 स्टेशनों पर ठहराव होगा.

 

निर्धारित समय के अनुसार, यह ट्रेन बुधवार दोपहर 1:40 बजे मुंबई पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन बुधवार शाम 4:55 बजे लोकमान्य  तिलक टर्मिनस से प्रस्थान कर शुक्रवार सुबह 8 बजे धनबाद पहुंचेगी.

 

इस नई सेवा से रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा के लिए मुंबई जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा. लंबे समय से इस रूट पर नियमित ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही