Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची:  कोकर में ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक घायल

राजधानी के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर में बीती रात दो बजे ट्रैक्टर और कार की सीधी भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया है, उसे गंभीर चोटें आई हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राजधानी के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर में बीती रात दो बजे ट्रैक्टर और कार की सीधी भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया है, उसे गंभीर चोटें आई हैं. वहीं दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. गनीमत रही कि सड़क के आसपास लोग मौजूद नहीं थे, वरना  बड़ा हादसा हो सकता था. 

 

Uploaded Image

टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर

 

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर और कार दोनों विपरीत दिशा से आ रहे थे. इसी बीच अनियंत्रित दोनों वाहन एक दूसरे से टकरा गए. टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और चालक काफी दूर सड़क पर फेंका गया, जिससे उसे गंभीर चोटें लगी है. 

 

वहीं कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद गश्ती वाहन घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने ट्रैक्टर और कार दोनों को जब्त कर कर लिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही