Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनुमंडलीय अस्पताल भवन को पूरा करने के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के गांगुडीह में निर्माणाधीन अनुमंडलीय अस्पताल भवन के बनकर चालु होने की संभावना बढ़ गई है. क्षेत्र की विधायक सविता महतो की पहल रंग दिखाने लगी है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य योजनांतर्गत चांडिल के अर्धनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल भवन को पुनर्विकसित करने के लिए सत्रह करोड़ एकावन लाख छप्पन हजार सात सौ रुपये की लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है. अनुमंडलीय अस्पताल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आवश्यकताओं में से एक है. इसके चालु होने से मरीजों के अलावा सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के इलाज की समुचित सुविधा मिलेगी. अस्पताल भवन का निर्माण वर्ष 2008 में तत्कालीन विधायक दिवंगत सुधीर महतो के कार्यकाल में प्रारंभ हुआ था, जो अबतक अधूरा है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-meeting-organized-to-make-raghunath-mahatos-birth-anniversary-successful/">चाकुलिया

: रघुनाथ महतो की जयंती को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित

चार करोड़ सात लाख 77 हजार की राशि हुई थी स्वीकृत

चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भवन निर्माण के लिए 19 अगस्त 2008 को चार करोड़ सात लाख 77 हजार रुपये की लागत से योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी. योजना पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा कार्य कराया जा रहा था. अनुसूचित दर में बदलाव के कारण कुल चार करोड़ 95 लाख 14 हजार रुपये का पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव जिले के उपायुक्त की ओर से दिया गया था. लेकिन बिना स्वास्थ्य विभाग के अनुमति या पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त किए निर्माण कार्य कराए जाने के कारण भवन निर्माण कार्य अधूरा रह गया और निर्माण कार्य में खर्च की गई राशि अनुपयोगी हो गई. इसके लिए संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध प्रपत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई चल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-income-tax-raid-in-sun-tiles-of-dimna-road/">जमशेदपुर

: डिमना रोड के सन टाइल्स में इनकम टैक्स की दबिश

18 माह में पूरा कराया जाएगा निर्माण कार्य

झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची द्वारा चांडिल में अर्धनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल भवन को पुनर्विकसित करने के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन सक्षम स्तर के तकनीकी अनुमोदन प्राप्त कर समर्पित किया गया है. महालेखागार को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि उक्त प्राक्कलन के अनुरूप योजना का क्रियान्वयन ई-निविदा के माध्यम से झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड रांची के द्वारा यह स्वीकृत्यादेश निर्गत किए जाने के 18 माह के भीतर संपन्न कराया जाएगा. अस्पताल भवन का ढलाई आदि का कार्य हो चुका है. अवशेष कार्य पूरा किए जाने के बाद अस्पताल को शुरू किए जाने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा. इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या का निराकरण हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : शहरीकरण">https://lagatar.in/words-of-mundari-language-are-disappearing-due-to-the-effect-of-urbanization-toseki-osada/">शहरीकरण

के प्रभाव से लुप्त हो रहे हैं मुंडारी भाषा के शब्द : तोसीकी ओसादा

विधायक ने ध्यानाकर्षण में रखा था मामला

विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ विधान सभा के चांडिल प्रखंड के गांगुडीह में अवस्थित चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चावलीबासा और उप स्वास्थ्य केंद्र तिरुलडीह के भवन, चिकित्सक व संसाधनों की कमी का मामला चलते सत्र में ध्यानाकर्षण में डाला था. उन्होंने झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव को पत्र लिखकर ध्यानाकृष्ट किया है कि चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल जो वर्ष 2008 से ही निर्माणाधीन है और वर्ष 2022 की समाप्ति तक भी बनकर तैयार नहीं हो पाया है. साथ ही कुकडू प्रखंड के तिरूलडीह उप स्वास्थ केंद्र में चिकित्सक का पदस्थापन ही नहीं है, जिस कारण उपचार के साथ-साथ प्रसव एएनएम द्वारा कराया जा रहा है. जिससे लोगों के जान भी जाने की प्रबल संभावना बनी रहती है. वहीं बुंडू से जमशेदपुर के बीच एनएच पर अवस्थित एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र चांडिल प्रखंड के चावलीबासा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की है. उन्होंने बताया कि यहां स्कूल के एक कमरे में उपचार किया जाता है. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी इसकी निरीक्षणोपरांत पुष्टि भी की जा चुकी है. इसके पूर्व वर्ष 2008 में यहां ट्रॉमा सेंटर निर्माण की भी स्वीकृति प्रदान की गई है लेकिन अबतक ट्रॉमा सेंटर नहीं बन पाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही