Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पतंजलि योगपीठ का 28वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि परिवार के द्वारा 28वां स्थापना दिवस के उपलक्ष में नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में समारोह आयोजित किया गया. जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में सामुहिक ध्वजारोहण, योग, सत्संग व प्रभातफेरी निकाली गई. समारोह का आयोजन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सरायकेला खरसावां के जिला प्रभारी बंक बिहारी महतो के दिशा निर्देश पर योग शिक्षिका तापसी महतो व अविनाश महतो द्वारा किया गया. इस अवसर पर सुबह दुमदुमी गांव से रघुनाथपुर बाजार तक प्रभात फेरी निकाली गई. इस दौरान बच्चों ने "रोज करो योग, सदा रहो निरोग", "स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ" आदि का नारा लगाया. उसके बाद ध्वजारोहण कर मां भारती की सुरक्षा का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-blood-donation-camp-organized-at-jharkhand-central-university/">रांची:

झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन

योग का संबंध सिंधु घाटी सभ्यता से

मौके पर योग शिक्षिका तापसी महतो ने कहा कि योग शब्द संस्कृत के ‘यूज’ से बना है जिसका अर्थ है जोड़ना. योग मन को आत्मा के साथ जोड़ता है. योग का जन्म सिंधु घाटी की सभ्यता से माना जाता है. वहां की खोज से पता चला है कि वहां के लोग योगाभ्यास करते थे. सिंधु घाटी में जो शारीरिक मुद्राएं और आसन के चित्र मिले थे, वह आज के समय में हो रहे योग से काफी भिन्न थे. उन्होंने कहा कि पश्चिमी विद्वान मानते हैं कि, योग का जन्म 500 ईसवी से पुराना है. उनके अनुसार जब बौद्ध धर्म अस्तित्व में आया तब से ही योग हो रहा है. योग का उत्पत्ति भारत में हुआ और अब विदेशों में नियमित रूप से अपनाया जा रहा है. भारत को सबल और शक्तिशाली बनाने के लिए गांव से शहर तक हर आयु वर्ग के लोगों को नियमित योग करना होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-villagers-of-indurmati-nab-two-with-40-cattle/">जमशेदपुर

: इंदुरमाटी के ग्रामीणों ने 40 मवेशियों के साथ दो को दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही