Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पुआल के ढेर में लगी भीषण आग

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड में पुआल चाकी में आग लगने से करीब 15 हजार मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया. पुआल में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार देवलटांड गांव के बिमल प्रमाणिक ने गांव के बाहरी हिस्से में पुआल को इकठ्ठा कर रखा था. उसके घर के मवेशियों को साल भर उसी पुआल को खिलाना था. इकठ्ठा कर रखे गए पुआल पर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पुआल जलकर राख हो गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-was-made-to-ensure-the-rights-of-the-chief-in-the-rural-health-department/">चाईबासा

: ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग में मुखिया के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की गई

प्रशासन से मुआजवा की मांग

ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आस-पस पानी की व्यवस्था नहीं होने से चाहकर भी लोग कुछ नहीं कर पाए. बिमल प्रमाणिक ने सोमवार को इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को दी. उन्होंने बताया कि हो सकता है कि किसी की गलती के कारण पुआल में आग लग गई हो. बिमल प्रमाणिक ने बताया कि जल गए पुआल का अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये होगी. पुआल जल जाने से उनके समक्ष विपदा आ गई है. उन्हें इसकी चिंता सताने लगी है कि अब वे साल भर अपने मवेशियों को क्या खिलाएंगे. उन्होंने प्रशासन से मुआजवा देने की मांग की है ताकि वे अपने मवेशियों को साल भर चारा खिला सके. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-elephants-create-havoc-again-houses-damaged-villagers-block-road/">चांडिल

: हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, मकान किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही