Search

 
 
 

Chandil : बदहाल सड़क को लेकर आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू

 
  • ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बीडीओ व सीओ को सौंपा ज्ञापन
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल गोलचक्कर स्थित शिव मंदिर के सामने एनएच 32 पर बने तालाबनुमा गड्ढा को लेकर अब आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है . बदहाल सड़क पर आए दिन हो रही दुर्घटना से लोग आक्रोशित होने लगे हैं. उक्त स्थान पर सड़क खतरनाक साबित हो रहा है. बरसात के समय सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन करने वालों को गड्ढे का अंदाजा नहीं होता है और वे दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. सड़क की समस्या को देखते हुए शनिवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले जिला सचिव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया. पत्र में बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए अविलंब कार्रवाई करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-children-celebrated-janmashtami-in-kidzee-pre-school/">Ghatshila

: किडजी प्री स्कूल में बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी
वहीं, सड़क की दुर्दशा में अगर अविलंब सुधार नहीं किया जाता है तो जबरदस्त जन समर्थन के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है. मांग पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में आशुदेव महतो, धीरेंद्र गोड, भुजंग माछुआ, उदय तंतुबाई, राजू महतो आदि शामिल थे. मांग पत्र सौंपने के पूर्व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्यों ने बादल सड़क पर जाकर प्रदर्शन किया. इस दौरान संगठन के सदस्यों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारे लगाए और स्थानीय प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों को इस पर संज्ञान लेते हुए काम करने की मांग किया. संगठन के जिला सचिव का कहना था की उक्त सड़क लोगों की सुविधाओं के लिए है या लोगों को जोखिम में डालने के लिए. इस दौरान राहगीरों से सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन करने और बदहाल सड़कों पर सावधानी पूर्वक चलने की अपील किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही