Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : धूलट के साथ चौका में अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चौका में सार्वजनिक श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति की ओर से आयोजित तीन रात्रि व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ बुधवार को धूलट के साथ संपन्न हो गया. वर्ष 1931 को स्थापित चौका हरि मंदिर में नौ अप्रैल से शुरू हुए संकीर्तन महायज्ञ में मंगलवार की रात जागरण रात्रि में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिनाम का श्रवण करने पहुंचे थे. हरिनाम संकीर्तन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था. मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी. तोरण द्वार और बिजली बल्बों की रोशनी मन को आनंदित कर रहा था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-five-year-record-broken-in-west-singhbhum-temperature-reached-42-degree/">चाईबासा

: पश्चिम सिंहभूम में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 42 डिग्री पहुंचा

मंदिर में लगाया जाएगा भोग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chandil-Harinam-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अखंड हरिनाम संकीर्तन की समाप्ति के बाद बुधवार को मंदिर में भोग लगाया जाएगा और वैष्णव सेवा की जाएगी. हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए आम और खास सभी चौका पहुंचे. यहां पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में विधायक सविता महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, जिला परिषद के पूर्व सदस्य सह भाजपा के जिला महामंत्री मधु गोराई, जिला परिषद के पूर्व सदस्य सह भाजपा नेत्री अनिता पारित समेत कई अन्य शामिल थे. इस दौरान हरिनाम संकीर्तन के बीच जय राधे व जय गोविंद के नाम से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा. जागरण रात्रि में हरिनाम सुनने पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन व चाय, बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी. इसे भी पढ़ें : अपनी">https://lagatar.in/kudmi-samaj-is-adamant-on-its-demand-said-demand-is-justified-will-keep-it/">अपनी

मांग पर अड़ा है कुड़मी समाज, कहा- मांग जायज, लेकर ही रहेंगे

छह संकीर्तन मंडलियों ने दिया सहयोग

अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में छह संकीर्तन मंडलियों ने सहयोग दिशा. इनमें पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से महिला संकीर्तन मंडली नित्यानंद गौर हरि संप्रदाय मनीमाला दास, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से महिला गायिका के साथ नित्यानंद संप्रदाय मधुमिता दास, बांकुड़ा से राजकाटा हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय संतोष माहली, बांकुड़ा के बासुआड़ा से श्रीगौरांग हरिनाम दल संकीर्तन, सरायकेला-खरसावां जिले के श्यामनगर से पंचानन पांडेय और रायडीह से हरिपद दास गोस्वामी संकीर्तन मंडली शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही