Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ट्रेन से कटकर आंध्र प्रदेश के युवक की मौत

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के सिकली में रविवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. इसकी सूचना मिलने पर चांडिल थाना व रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को  कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई. मृतक का नाम मराठा रामू है जो आंध्र प्रदेश के कोटाक्की रुनकाना स्ट्रीट का रहने वाला था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-christian-girl-adopted-sarna-religion-after-falling-in-love/">चांडिल

: प्रेम में पड़कर ईसाई समुदाय की युवती ने अपनाया सरना धर्म

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा

चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है. हो सकता है कि ट्रेन से गिरने के कारण मराठा रामू की मृत्यु हुई हो. थाना प्रभारी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने घटना की सूचना आधार कार्ड पर मिले पता पर संबंधित थाना को दे दी है. इसके जरिए मृतक के परिजनों तक घटना की सूचना पहुंच चुकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही