Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कलाकारों ने मुख्यमंत्री को सुनाई अपनी पीड़ा, मासिक भत्ता व पहचान पत्र देने की मांग

Chandil (Dilip Kumar) : अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में कलाकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. कलाकारों ने मुख्यमंत्री को झारखंड लोक कलाकार संघ की ओर से मां सरस्वती की छऊ मुखौटा और मांदर भेंट की. ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के सहयोग से मुख्यमंत्री से मिले कलाकारों से मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने और राज्य के कलाकारों को पहचान पत्र देने का वादा किया. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राज्य के लोक कलाकारों का एक सम्मेलन कराया जाएगा. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कलाकारों के साथ ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-azad-premier-league-cricket-tournament-organized-in-gangudih-dam-colony/">चांडिल

: गांगुडीह डैम कॉलोनी में आजाद प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

कलाकारों को दें मासिक भत्ता व पहचान पत्र

कलाकारों ने मुख्यमंत्री से पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड के लोक कलाकारों को मासिक भत्ता और पहचान पत्र देने, सरकार के अन्य विभागों की भांति प्रत्येक जिला में जिला संस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड में प्रखंड संस्कृति पदाधिकारी और पंचायत संस्कृति मित्र बहाल करने के लिए आवश्यक कर्रवाई करने का आग्रह किया. मौके पर प्रभात कुमार महतो ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कलाकारों को दिए गए पहचान पत्र का नमूना भी दिखाया. इसके साथ ही कला संस्कृति विभाग की विभिन्न योजनाएं, जो वार्षिक कार्य योजना में तो हैं लेकिन संचालित नहीं है उसे अविलंब शुरू करवाने का आग्रह किया. इसमें राज्य के वृद्ध एवं अस्वस्थ कलाकारों को मासिक पेंशन देने की योजना भी शामिल है, लेकिन इस योजना का लाभ अभी तक एक भी कलाकार को नहीं मिला है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-road-leading-to-the-block-office-became-a-pond-in-the-first-rain-itself/">बहरागोड़ा

: पहली बारिश में ही तालाब बन गई प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क

विलुप्त होती कला को बचाने की अपील

राज्य में विलुप्त हो रही लोक कला विधा के संरक्षण सवर्धन के लिए गुरु शिष्य परंपरा योजना है, लेकिन अभी तक राज्य सरकार की ओर से इसे शुरू नहीं किया गया है. जिला मुख्यालयों में प्रत्येक शनिवार को सुबह में सुबह सबेरे और शाम में शनिपरब का कार्यक्रम पूर्व में हो रहा था जो वर्ष 2019 से बंद है. इस योजना के तहत प्रत्येक शनिवार को जहां पूरे राज्य में लगभग 200 कला दलों के लगभग चार हजार कलाकारों के द्वारा विभिन्न कला विधा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होती थी. प्रतिनिधिमंडल ने इसे शुरू करवाने की मांग की. मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रभात कुमार महतो के अलावा संरक्षक चंद्रदेव सिंह, लोहरदगा से अनीता उरांव, रांची से लक्ष्मीनाथ महतो, ईचागढ़ से सीताराम महतो, गुमला से कालिंदी कुमारी, खूंटी से लखन गुड़िया, कुकडू से हेमंत कुमार महतो, चांडिल से उस्ताद महेश्वर महतो, इचागढ़ से बलराम महतो आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-baha-bonga-puja-organized-at-dishome-jaher-gad/">बहरागोड़ा

 : दिशोम जाहेर गाड़ में बाहा बोंगा पूजा आयोजित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही