Search

 
 
 

Chandil : ढाई करोड़ की परिसंपत्तियों का किया वितरण

 
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड मुख्यालय सभागार में रविवार को विधिक जागरुकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल के एसीजेएम डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी. उन्होंने अपराध और उसपर मिलने वाली सजा के बारे में भी बताया. इसके अलावा शिविर में सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव व अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-sukhram-pays-tribute-to-brave-sido-kanhu-on-holi-day/">Chandil

: हूल दिवस पर सुखराम ने दी वीर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि
इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आबुआ आवास योजना के 16, बागवानी के तीन, कूप निर्माण के 10, कृषि विभाग के चार, सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के 12, फूलो झानो आशीर्वाद योजना के 15, सामाजिक सुरक्ष विभाग से 160 लाभुकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना, 82 समूह को कैश क्रेडिट लिंकेज,सौ लाभुकों को मातृत्व वंदना, दो का गोदभराई, दो का मुंहजुठी और एक लाभुक को व्हील चेयर का लाभ दिया गया. नीमडीह प्रखंड के लाभुकों के बीच कुल दो करोड़ 59 लाख 35 हजार तीन सौ रुपये मूल्य के परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल के एसीजेएम डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया. मौके पर नीमडीह प्रखंड के पीएलवी शुभंकर महतो, स्नेहलता महतो, काजल कुमारी, रंजु महतो, सुमति कुमार, लतिका सिंह, स्हेनलता महतो, कल्पना दास इत्यादि ग्रामीण व कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही