Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव पर निकला बाबा श्याम का निशान यात्रा

Chandil (Dilip Kumar) : श्री श्याम कला भवन चांडिल द्वारा रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को निशान यात्रा निकाली गई. निशान यात्रा नीमड़ीह प्रखंड के रघुनाथपुर से शुरू होकर एनएच 32 होते हुए चांडिल श्याम मंदिर पहुंचा. इस दौरान श्याम भक्त हाथों में बाबा श्याम का निशान लेकर गाजे-बाजे के साथ पैदल चल रहे थे. 12 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद श्याम मंदिर पहुंचकर भक्तों ने बाबा श्याम को निशान अर्पित किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mla-savita-mahato-raised-the-issue-of-irrigation-problem-in-the-assembly/">चांडिल

: विधायक सविता महतो ने विधानसभा में उठाया सिंचाई की समस्या का मामला

निशान यात्रियों के लिए सड़क पर बिछाया गया रेड कार्पेट

इस दौरान श्याम भक्त बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए और बाबा श्याम के भजनों पर झुमते-नाचते चल रहे थे. रास्ते में कई जगह निशान यात्रा का अगवानी किया गया और श्याम भक्तों को पानी, शर्बत व नाश्ता उपलब्ध करवाया गया. इस वर्ष पहली बार निशान यात्रियों के सुविधा के लिए सड़क पर रेड कार्पेट बिछाया गया था. निशान यात्रा में जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिता पारित, चांडील थाना प्रभारी अजित कुमार, नीमड़ीह थाना प्रभारी अमित गुप्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : गांव,">https://lagatar.in/the-budget-has-been-made-keeping-in-mind-the-village-the-poor-the-laborers-the-farmers-and-the-youth-rajesh-thakur/">गांव,

गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट : राजेश ठाकुर

भजनों पर झुमेंगे श्रद्धालु

रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य रात को श्याम मंदिर परिसर में भजन गायक सुभाष शर्मा, रवि शर्मा, नेका पाल, रामू खां के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा. बाबा को निशान अर्पित करने के बाद पुजारी सुभाष शर्मा के द्वारा बाबा श्याम का ज्योत प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना किया गया. रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव के मुख्य आकर्षण में मंदिर परिसर में खाटु धाम का तोरण द्वार और बाबा श्याम का विभिन्न फलों से किया गया आकर्षक श्रृींगार है. कार्यक्रम को सफल बनाने में कला भवन के सह संयोजक दुर्गा चौधरी, अलोक बगडिया, राजीव साव, गणेश वर्मा, चंदन रूंगटा, हरीश सुल्तनिया, प्रभुदयाल बगडिया आदि ने सक्रिय भुमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही