Chandil (Dilip Kumar) : पर्व-त्योहारों के ताना-बाना से सुवासित झारखंडी आदिवासियों के जीवन चक्र में और एक पर्व आ गया बाहा बोंगा. इस पर्व के नाम मात्र से प्रकृति प्रेमी, नैसर्गिक गुणों के धनी और पर्यावरण के स्वभाविक रक्षक आदिवासियों का मन रोमांचित हो उठता है. फाल्गुनी रंगों से सजा-संवरा प्रकृति में सखुआ के पेड़ फूलों से लद गए. साथ ही पलाश के पौधे फूलों से लदककर पूरे धरा को गेरुए रंग से रंगने को उतावली होने लगी है और महुआ के फूल की सुंगध वातावरण में मादकता घोलने लगी है. उन फूलों की भीनी-भीनी महक सारे वातावरण को सुरभित कर पर्व के आगमन का संकेत देती है. इसके साथ बाहा बोंगा का आगाज होता है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में बाहा बोंगा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. वैसे फाल्गुल माह में चांद दिखाई देने के पांचवें दिन से बाहा पर्व मनाने की परंपरा है. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-due-to-the-sound-of-bird-flu-trouble-on-the-chicken-business/">धनबाद
: बर्डफ्लू की आहट से मुर्गा के कारोबार पर आफत
: नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से एक जवान शहीद, एक हफ्ते में 7 जवानों की गयी जान
: बर्डफ्लू की आहट से मुर्गा के कारोबार पर आफत
बाहा में साल व महुआ के फूल का है विशेष महत्व
जब प्रकृति फूलों और वृक्षों के नए पत्तों से अपना श्रृंगार करती है तब संताल जनजाति बाहा पर्व मानते है. बाहा पर्व में सारजोम यानी साल और मातकोम यानी महुआ के फूल का विशेष महत्व है. पूजा के दौरान नायके यानी पुजारी जाहेरथान में दोनों फूलों से पूजा-अर्चना करते हैं. पूजा-अर्चना के बाद सभी को साल का फूल प्रसाद स्वरूप दिया जाता है. जिसे पुरुष अपने कान में और महिलाएं अपनी जुड़े में लगाती हैं. पुजारी पूजा-अर्चना के बाद घर-घर जाकर लोगों को साल का फूल देते हैं. साल का फूल मिलने के बाद जाहेरथान के आखड़ा में पारंपरिक वाद्य यंत्राें के साथ बाहा नृत्य किया जाता है. समाज के लोग अपने पारंपरिक परिधान में एक साथ कतारबद्ध होकर बाहा नृत्य करते हैं. इससे उनकी एकता बनी रहती है और सभी मिलकर समाज में सुख-समृद्धि के लिए कामना करते हैं. इसे भी पढ़े : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-one-jawan-martyred-by-naxalites-ied-blast-7-jawans-lost-their-lives-in-a-week/">छत्तीसगढ़: नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से एक जवान शहीद, एक हफ्ते में 7 जवानों की गयी जान
Leave a Comment