Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बाहा परब महोत्सव 11 को मनेगा और 12 को निकलेगी सरहुल सेंदरा यात्रा

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बाहा यानी सरहुल महोत्सव 11 अप्रैल को मनाया जाएगा. प्रकृति का संरक्षण और संवर्धक का संदेश देने वाले सरहुल महोत्सव को लेकर चारों और तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. वैसे गांव-गांव में सरहुल परब मनाया जा रहा है. अलग-अलग गांव में इसके लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की जाती है. सामूहिक रूप से 11 अप्रैल को महोत्सव मनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mp-geetas-stormy-visit-to-meghahatuburu-and-barajamda-on-7th/">किरीबुरु

: सांसद गीता का मेघाहातुबुरु व बड़ाजामदा में तूफानी दौरा 7 को
चांडिल में झारखंड दिशोम बाहा सरहुल कमेटी, गोलचक्कर चांडिल की ओर से चांडिल गोलचक्कर जाहेरथान में दिशोम बाहा महोत्सव मनाया जाएगा. तय कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को सुबह नौ बजे बोंगा बुरू यानी पूजा-अर्चना किया जाएगा. इसके बाद 11 बजे पुजारी द्वारा बाहा हाटिंग यानी फूल वितरण किया जाएगा. दोपहर एक बजे से बोंगा सोड़े हाटिंग यानी प्रसाद वितरण किया होगा. बाहा महोत्सव के दौरान दोपहर दो बजे से बाहा नृत्य होगा. इसकी जानकारी कमेटी के प्रेस प्रवक्ता सुदामा हेंब्रम ने दी. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-found-evidence-found-written-in-the-file-of-co-office-cmo-argent-pintu-and-cm-badgai-bhuinhari/">ED

के हाथ लगा सबूत, CO ऑफिस की फाइल में लिखा मिला-CMO URGENT PINTU और CM बड़गाईं भुइंहरी

मुंडा, पहाड़िया व उरांव समाज का होगा सरहुल नृत्य

आदिवासी समन्वय समिति चांडिल अनुमंडल की ओर से 11 अप्रैल को खुदियाडीह में सरहुल महोत्सव मनाया जाएगा. सरहुल महोत्सव के दौरान 12 अप्रैल को सरहुल सेंदरा यात्रा निकाला जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रकाश मार्डी ने बताया कि सरहुल महोत्सव के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है. उन्होंने बताया कि सरहुल महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में संथाल समाज के अलावा मुंडा, पहाड़िया व उरांव समाज का सरहुल नृत्य का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 12 अप्रैल को सरहुल सेंदरा यात्रा निकाली जाएगी. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-congress-will-release-manifesto-today-manifesto-will-be-based-on-five-justices-and-25-guarantees/">लोकसभा

चुनाव : कांग्रेस आज घोषणा पत्र जारी करेगी, पांच न्याय, 25 गारंटी पर आधारित होगा मेनिफस्टो
यात्रा के दौरान सरहलु का संदेश जन-जनतक पहुंचाने का काम किया जाएगा. संदेश यात्रा खुदियाडीह फुटबॉल मैदान से शुरू होकर चौका मोड़, मुखिया होटल होते हुए चांडिल गोलचक्कर तक पहुंचेगा. गोलचक्कर में वीर शहीद सिदो-कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद चांडिल बाजार होते हुए स्टेशन चौक और स्टेशन चौक से वापस चांडिल चौक बाजार, डैम रोड, गांगुडीह होते हुए दिशोम जाहेरगाड़ पहुंचकर समाप्त होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही