Search

 
 
 

चांडिल : अज्ञात वाहन के धक्के से बावनडीह निवासी अधेड़ व्यक्ति की मौत

 
Chandil (Dilip Kumar) : अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल थाना अंतर्गत गोलचक्कर के समीप निर्माणाधीन एनएच 33 पर रविवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बावनडीह निवासी सोहन चंद्र कुमार के रूप में की गई है. उसकी उम्र करीब 53 वर्ष बताया गया है. जानकारी के अनुसार मृतक अपने बाइक से किसी काम के सिलसिले में पाटा गांव जा रहे थे. इसी दौरान गोलचक्कर के समीप अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मारते हुए फरार हो गया. वाहन के जोरदार धक्के से सोहन सड़क किनारे लगे लोहे के रैलिंग से टकरा गया. लोहे के रैलिंग से सिर पर चोट लगने से उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-salkhan-wrote-a-letter-to-the-president-on-the-violation-of-law-in-the-name-of-tribal-self-government-system-in-ghatshila/">जमशेदपुर

: घाटशिला में आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के नाम पर कानून का उलंघन पर सालखन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए. सूचना मिलने पर उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना मिलने के बाद चांडिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. इधर सड़क दुर्घटना में सोहन चंद्र कुमार की मृत्यु होने पर उनके परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही