Search

चांडिल : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

Chandil :  कपाली ओपी क्षेत्र के कांदरबेड़ा दोमुहानी सड़क मार्ग स्थित पुड़ीसीली चौका पर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे की है. बाइक सवार की पहचान जमशेदपुर के कदमा निवासी विश्वजीत सिंह के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार बाइक सवार चांडिल से जमशेदपुर की तरफ जा रहा था. इस दौरन विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. इसे भी पढ़ें : मेयर">https://lagatar.in/mayor-asha-lakra-complained-to-union-minister-hardeep-puri-municipal-commissioner-mukesh-kumar-promoting-corruption/">मेयर

आशा लकड़ा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से की शिकायत, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे नगर आयुक्त मुकेश कुमार  

दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार

दुर्घटना में विश्वजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कपाली पुलिस पहुंची और इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ram-and-hanuman-devotees-have-started-getting-ready-for-the-ramnavami-festival/">किरीबुरु

: रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियों में जूटने लगे हैं राम व हनुमान भक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//