Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : भाजपा कुकड़ू मंडल महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री को भेजा आभार पत्र

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)संसद के दोनों सदनों में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर भाजपा कुकड़ू मंडल महिला मोर्चा ने खुशी व्यक्त किया है. कुकड़ू मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और अबीर-गुलाल खेलकर व लड्डू वितरण कर खुशी मनाया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सरायकेला-खरसावां जिला के महिला मोर्चा महामंत्री तरुसिंह मुंडा उपस्थित थीं. मौके पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नारी सशक्तीकरण की दिशा में कारगर कदम बढ़ाने के लिए बूथ संख्या 38 और 41 से आभार पत्र भेजा. इसे भी पढ़ें : 67वीं">https://lagatar.in/cm-hemants-son-vishwajeet-will-represent-jharkhand/">67वीं

राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता : सीएम हेमंत के बेटे विश्वजीत झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

चलाया स्वच्छता अभियान

कुकड़ू मंडल महिला मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा के तहत कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह, बाकारकुड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता अभियान चलाया. इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र और आसपास के परिसर की सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. भाजपा महिला मोर्चा सेवा पखवाड़ा के तहत दो अक्टूबर तक प्रत्येक मंडल से दो आंगनबाड़ी चिन्हित कर उसमें स्वच्छता अभियान चलाएगी. स्वच्छता अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र की साफ-सफाई, शौचालय का साफ-सफाई, आसपास के परिसर में साफ-सफाई, आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला आैर बच्चों को केंद्रीत कर जागरूकता शिविर, स्वास्थ शिविर, फल वितरण आदि करने वाली है. मौके पर ओबीसी मोर्चा के कुकड़ू मंडल अध्यक्ष सनातन प्रमाणिक, मंडल महामंत्री मंजू कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी सोनू कुमार समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही