Search

 
 
 

चांडिल : भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, की गई धार्मिक स्थानों की साफ-सफाई

 
Chandil (Dilip Kumar) : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चला रही है. इस दौरान रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा की ओर से साफ-सफाई अभियान चलाया गया है. इस दौरान धार्मिक स्थानों की साफ-सफाई करने के साथ ही अमृत सरोवरों की भी सफाई की जा रही है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-preparations-for-shardiya-navratri-are-in-full-swing-in-the-region-goddess-durga-is-worshiped-in-97-places/">चांडिल

: क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोरों पर, 97 स्थानों में होती है देवी दुर्गा की पूजा

हनुमान मंदिर के आसपास के परिसर को किया गया साफ 

चांडिल मंडल मध्य के मंडल अध्यक्ष खगेन महतो, सरायकेला जिला के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सह चांडिल प्रखंड के उप प्रमुख रामकृष्ण महतो, राजेंद्र महतो, उत्तम महतो, कार्तिक महतो समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ चांडिल के लेंगडीह स्थित हनुमान मंदिर के आसपास के परिसर को साफ किया. कार्यक्रम के तहत सभी चांडिल गोलचक्कर के नीचे स्थित शिव मंदिर परिसर की भी सफाई करेंगे. इसके बाद चांडिल स्थित श्री साधु बांध मठिया की साफ-सफाई की जाएगी. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-case-registered-against-13-people-in-raiding-campaign-against-illegal-electricity-connection/">पटमदा

: अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ छापामारी अभियान में 13 लोगों पर मामला दर्ज

नीमडीह में चला सफाई अभियान

[caption id="attachment_427414" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/nimdih.jpeg"

alt="" width="600" height="338" /> नीमडीह में दुर्गा मंदिर परिसर की साफ-सफाई करते भाजपाई.[/caption] वहीं, सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी नीमडीह पश्चिम भाग की ओर से झीमड़ी दुर्गा मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई. नीमडीह पश्चिम मंडल के अध्यक्ष चीनीबास महतो के नेतृत्व में चलाए गए सफाई कार्यक्रम में आनंद प्रमाणिक, विश्वनाथ मंडल, शगुन महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. इस संबंध में चीनीवास महतो ने बताया कि गुरुवार को हर बूथ में 10-10 फलदार पौधा लगाया गया था. इसे भी पढ़े : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-raid-on-illegal-lottery-tickets-and-three-lakh-recovered-five-people-arrested/">कोडरमा

: अवैध लॉटरी को लेकर छापेमारी, टिकट और तीन लाख बरामद, पांच लोग गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही