Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के विभिन्न स्थानों में लगी आग, धू-धूकर जल रहा जंगल

  • बेशकीमती पेड़-पौधे, जड़ी-बूटी, कीट पतंगे, जंगली जीव-जंतु आदि को हो रहा नुकसान
Chandil (Dilip Kumar) : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के चारों ओर इन दिनों आग लगी हुई है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा, जराय पहाड़, रामगढ़ बूची डुंगरी, खोलगोड़ा, आसनबनी, फदलोगोड़ा के अलावा पूर्वी सिंहभूम जिला के बोड़ाम प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में आग की लपेटे देखे जा सकते हैं. दलमा पहाड़ की तराई पर बसे गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक सप्ताह से वन क्षेत्र में आग लगी हुई है. जंगल अनवरत जल रही है. जिसके कारण जंगल के बेशकीमती पेड़-पौधों समेत जड़ी-बूटियां, कीट पतंगे, जंगली जीव-जंतु आदि को नुकसान पहुंच रहा है. इसे भी पढ़ें : मासस">https://lagatar.in/if-mas-wins-dhanbad-will-have-all-round-development-jagdish-rawani/">मासस

जीती तो धनबाद का होगा चहुंमुखी विकास : जगदीश रवानी
इसके साथ ही विलुप्त प्रजाति के जंगली जीव भी काल कलवित हो रहे है. ग्रामीणों ने कहा कि उनके सामने जंगल जल रहा है, जंगल के कीट पतंगे जल कर मर रहे हैं, चिड़ियों के घोंसले उनके अंडे सहित जल रहे हैं और वे लाचार होकर देख रहे हैं. चाह कर भी ग्रामीण इस रावण रूपी आग से जंगल को बचा नहीं सकते. ग्रामीणों ने कहा कि मनुष्यों के कुकृत्यों से ही मनुष्य की भयावह दुर्दशा होगी. इसे भी पढ़ें : मासस">https://lagatar.in/if-mas-wins-dhanbad-will-have-all-round-development-jagdish-rawani/">मासस

जीती तो धनबाद का होगा चहुंमुखी विकास : जगदीश रवानी

पलायन कर रहे जंगली जीव-जंतु

इलमा जंगल में आग लगने के बाद गज परियोजना के वन्य जीव-जंतु अब पलायन कर रहे है. वन विभाग भी आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत है. विभाग की ओर से इसके लिए चार टीम बनाया गया है. लेकिन जंगल में आग धू-धूकर जल रही है. जंगल में आग लगने की घटना को रोकने के लिए वन विभाग अबतक नाकाम साबित रही है. ऐसे में मौसम में दलमा के तालरब व अन्य जलस्रोतों में पहले हाथियों का झुंड जलक्रीड़ा करते हुए देखे जाते थे. वहीं जंगल में भी विचरण करते हाथियों का झुंड देखा जा सकता था. ऐसे मौसम में दूर-दराज से सेलानी भी दलमा पहुंचते थे. वहीं वर्तमान समय में जंगल में हाथियों का झुंड देखने को नहीं मिलता है. अब दलमा को छोड हाथियों का झुंड ग्रामांचलों में आबादी वाले क्षेत्र में देखा जा सकता है. ग्रामीण बताते हैं कि भाेजन व पानी की तलाश में हाथियों का झुंड जंगल छोड़कर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/country-and-constitution-have-to-be-saved-jp-patel-has-to-win-champai-soren/">देश

और संविधान को बचाना है, जेपी पटेल को जिताना है : चंपाई सोरेन

चांडिल : अलग-अलग खेमों में रांची गए भाजपाई, सभा में हुए शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Chandil-Ranchi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन सभा में शामिल होने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता रांची गए. नामांकन सभा में भाजपा के सहयोगी दल आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में रांची पहुंचे. संजय सेठ के नामांकन को लेकर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा था. वहीं इसके साथ ही इनके बीच व्याप्त गुटबाजी भी साफ झलक रहा था. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई अलग-अलग नेताओं के साथ अलग-अलग गुटों में बंटकर रांची के लिए रवाना हुए. रांची जाने के दौरान कहीं भी सभी नेता एक साथ दिखाई नहीं दिए. वहीं भाजपा के ईचागढ़ विधानसभा संयोजक मधुसुदन गोराई के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई रांगामाटी चौक से एक साथ रांची के लिए रवाना हुए. इसे भी पढ़ें : साइबर">https://lagatar.in/cyber-criminal-created-fake-facebook-account-of-ips-pankaj-kamboj/">साइबर

अपराधी ने IPS पंकज कंबोज का बनाया फेक फेसबुक अकाउंट

संजय सेठ की जीत में आजसू पार्टी निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

रांची लोकसभा के एनडीए का साझा प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन सभा में शामिल होने आजसू पार्टी से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में रांची रवाना हुए. ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह व कुकडू प्रखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संजय सेठ के नामांकन जनसभा में शामिल हुए. रांची रवाना होने के अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि संजय सेठ की जीत में आजसू पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. पिछली बार की तुलना में इस बार जीत का आंकड़ा बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ की जीत को लेकर वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं. जीत का आंकड़ा बढ़ाने के लिए भाजपा और आजसू पार्टी के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-annapurna-should-win-with-record-votes-to-fulfill-the-dream-of-developed-india-keshav-prasad/">गिरिडीह

: विकसित भारत का सपना पूरा करने अन्नपूर्णा को रिकॉर्ड मतों से जिताएं- केशव प्रसाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही