Search

 
 
 

चांडिल : उपयोग के बगैर बेकार साबित हो रहे विकास के नाम पर बने भवन

 
  • 93 लाख की लागत से बनी भवन का उपयोग के बगैर 20 लाख से होगी मरम्मत
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में दर्जनों ऐसे भवन है, जिसका निर्माण विकास के नाम पर लाखों-करोड़ों की लागत से किया गया है. इनमें से ऐसे भी भवन हैं, जिनका उदघाटन भी नहीं हुआ और वे खंडहर बनने के कगार पर पहुंच गए हैं. कई भवन तो निर्माण काल से खुले भी नहीं हैं. ऐसे में आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mage-festival-in-baraiburu-from-march-11-to-march-15/">किरीबुरु

: बराईबुरु में मागे पर्व 11 मार्च से 15 मार्च तक
लोगों के बीच चर्चा है कि जब भवनों का उपयोग करना ही नहीं था तो विभाग इन भवनों का निर्माण कराया ही क्यों. जनता के टैक्स से मिले रुपये पानी में क्यों बहाया जा रहा है. अधिकारी, जनप्रतिनिधि इन भवनों के उपयोग पर सक्रियता क्यों नहीं दिखाते हैं. लोगों का कहना है कि कहीं ठेकेदारी और कमीशनखोरी के लिए तो इन भवनों का निर्माण नहीं कराया गया है. अगर विकास को गति देने के लिए भवनों का निर्माण कराया गया होता तो जनता को उसका लाभ दिया जाता. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-aap-will-contest-on-four-seats-in-delhi-congress-will-contest-on-three-seats-case-is-also-relevant-in-gujarat-goa-haryana/">लोकसभा

चुनाव : दिल्ली में आप चार, कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी, गुजरात, गोवा, हरियाणा में भी मामला फिट

निर्माण के बाद नहीं खुला बाजार का सामुदायिक शौचालय

जन कल्याण के लिए धरातल पर लाई जाने वाली ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनका लाभ लोगों को अबतक नहीं मिल सका है. चांडिल बाजार में जिला परिषद की ओर से सामुदायिक शौचालय का निर्माण वर्ष 2014 में ही कराया गया है. निर्माणकाल के बाद से ही बाजार के अंदर बने सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रहा है. चांडिल के तत्कालीन जिला परिषद सदस्य सह सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने बाजार पहुंचने वाले लोगों को होने वाली परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से जिल परिषद फंड से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-passenger-bus-going-from-jajpur-in-odisha-to-ayodhya-met-with-an-accident-7-passengers-injured/">घाटशिला

: ओडिशा के जाजपुर से अयोध्या जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 यात्री घायल
वहीं चांडिल प्रखंड के गांगुडीह में अनुमंडलीय अस्पताल भवन बनकर भी अधूरा है. तत्कालीन विधायक दिवंगत सुधीर महतो के कार्यकाल में भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था, जो अबतक बनकर पूरा नहीं हो सका है. ऐसे में लोगों को अनुमंडल बनने के 21 साल बाद भी अनुमंडलीय अस्पताल का सुविधा नहीं मिल रहा है. अनुमंडल क्षेत्र में ऐसे कई स्वास्थ्य उपकेंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं जो बंद ही रहते हैं. कई तहसील कचहरी हैं जो बनने के बाद एक दिन के लिए भी नहीं खुला. इसे भी पढ़ें : जलस्तर">https://lagatar.in/water-level-decreased-ponds-started-drying-up/">जलस्तर

घटा, सूखने लगे तालाब

ना लोगों को मिला लाभ, ना सरकार को राजस्व

चांडिल डैम रोड में जिला परिषद फंड से वर्ष 2014 में 93 लाख की लागत से दो मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था. लेकिन सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति और लापरवाही के कारण 10 वर्षो से मार्केट कंप्लेक्स का उदघाटन तक नहीं हो सका. अब उल्लेखनीय बात है कि उद्घाटन का इंतजार कर रहे मार्केट कॉम्प्लेक्स का उन्नयन का काम होगा. लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला के द्वारा लगभग 20 लाख की लागत से मार्केट कंप्लेक्स का उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sc-st-obc-coordination-committee-celebrated-sant-gadge-jayanti/">आदित्यपुर

: एससी- एसटी- ओबीसी समन्वय समिति ने मनाई संत गाडगे जयंती
अब तक मार्केट कंप्लेक्स से ना स्थानीय लोगों को लाभ मिला और ना सरकार को राजस्व मिला. चांडिलवासियों का कहना है कि आखिर किस उद्देश्य से मार्केट कंप्लेक्स का निर्माण कराया गया था. क्या सिर्फ ठेकेदार करना, कमीशन लेना और जनता की गाढ़ी कमाई का बंदरबांट करना ही एकमात्र काम रहा गया है. विकास के नाम पर मची लूट की चर्चा चांडिल में चारों ओर जोरों पर है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही