Search

 
 
 

Chandil : अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही चांडिल-कांड्रा सड़क

 
  • परेशानी का सबब बना गोलचक्कर शिव मंदिर के सामने बना गड्ढ़ा.
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल, नीमडीह व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र को जिला मुख्यालय और चांडिल प्रखंड के दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. सड़क पर बनी तालाबनुमा गड्ढ़ा उक्त सड़क पर होकर आवागमन करने वालों के लिए परिशानी का सबब बना हुआ है. विदित हो कि चांडिल गोलचकर शिव मंदिर के सामने एनएच 32 चांडिल-कांड्रा सड़क बड़ा खाई में तब्दील हो गया है. इस तालाबनुमा गड्ढ़ा में बरसात के मौसम में पानी भरा हुआ है, जहां आए दिन आने-जाने वाले राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं. इसी सड़क पर वाहन खराब होने के कारण इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल के मुख्य कार्यक्रम में झंडोत्तलन में विलंब हुआ था और परेड का वाहन से निरीक्षण भी नहीं हो सका था. इसी बदहाल सड़क के सामने ही एनएच 33 का चौड़ीकरण का काम चल रहा है. सड़क को फोरलेन करने के क्रम में रेलवे ब्रीज का निर्माण कार्य प्रगति पर है. इसे भी पढ़ें : Musabani">https://lagatar.in/musabani-women-joined-jmm-mla-welcomed/">Musabani

: झामुमो में शामिल हुई महिलाएं, विधायक ने किया स्वागत

नजरअंदाज कर रहे जिम्मेदार

[caption id="attachment_935077" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Chandil-Road-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क पर बने गड्ढ़े के पास युवा.[/caption] सड़क के बदहाल स्थिति को देखते हुए झारखंड खिलाड़ी संग के अध्यक्ष आकाश दास, आदित्य गौर, दीपक प्रामाणिक, बबलू लाहा, अमित गौर, गोपाल गोप समेत कई लोगों ने राहगीरों को इसकी जानकारी देने के साथ लाेगों को जागरूक करने का प्रयास किया. लोगों ने कहा कि इस बदहाल सड़क को दुरुस्त कर लोगों को सहुलियत देने के लिए ना जनप्रतिनिधि कुछ कर रहे हैं, ना प्रशासन, ना कोई मंत्री, ना नेता सब तमसा देख रहे हैं. जिम्मेदार भी इस पर मौन धारण किए हुए है. उक्त सड़क पर रोज गिर रहे राहगीर बता रहे हैं कि क्षेत्र का कैसा विकास हुआ है और हो रहा है. राज्य में किस तरह का विकास हो रहा है. लोगों ने बताया कि चांडिल-कांड्रा सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढ़े विकास की पोल खोल रहा है. सड़क पर एक जगह खाई नहीं है, बल्कि चांडिल गोलचक्कर शिव मंदिर के पास स्थित साधन होटल से मानीकुई स्वर्णरेखा नदी पुल तक गड्ढ़े ही गड्ढ़े बने हैं. इस बदहाल सड़क पर रोज लोगों को अपने काम पर औश्र विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाना पड़ता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही