Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रहस्यमय ढंग से लापता हुए चांडिल के कारोबारी दिलीप महतो

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के बिरीगोड़ा निवासी दिलीप महतो मंगलवार दोपहर से रहस्यमय तरीके से लापता है. उनकी कार एनएच किनारे स्थित एक होटल के सामने मिला है. वहीं मंगलवार दोपहर से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. परिवार के लोग किसी अनहोनी को लेकर चिंतित हैं. उनका अपहरण होने का अंदेशा जताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-doctor-and-girls-family-filed-a-case-against-each-other/">आदित्यपुर

: डॉक्टर व बच्ची के परिजन ने एक-दूसरे पर कराया मामला दर्ज

हाईवे वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष है दिलीप

दिलीप महतो हाईवे वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं. फिलहाल वे अपने परिवार के साथ तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद आशियाना सोसाइटी में रहते हैं. वे जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं. उनके रहस्यमयी तरीके से गायब होने से अफवाहों का बाजार गर्म है. मंगलवार को जैसे ही उनके लापता होने की सूचना मिली तबसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. चांडिल थाना प्रभारी के अलावा पुलिस निरीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-doctor-and-girls-family-filed-a-case-against-each-other/">आदित्यपुर

: डॉक्टर व बच्ची के परिजन ने एक-दूसरे पर कराया मामला दर्ज

चांडिल थाना में मामला दर्ज

लापता कारोबारी दिलीप महतो के भाई ने चांडिल थाना में उनके रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी में उनके अपहरण किए जाने की आशंका जताई गई है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि अनुसंधान के दौरान विभिन्न पहलुओं को जोड़ते हुए पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर लिया जाएगा.

सड़क पर टायर जलाकर किया विरोध

[caption id="attachment_523560" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/lapata-2-300x163.jpeg"

alt="" width="300" height="163" /> सड़क पर टायर जलाकर विरोध करते लोग.[/caption] कारोबारी दिलीप महतो के लापता होने के बाद स्थानीय लोगों ने टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने उसके अपहरण होने की आशंका जताते हुए पुलिस से तत्काल उसकी बरामदगी की मांग कर रहे थे. सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया. पुलिस ने बताया कि लापता दिलीप महतो को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-all-the-goods-burnt-to-ashes/">आदित्यपुर

: शॉट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जल कर खाक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही