Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, तेज हवा के साथ हुई बारिश

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश होने लगी. लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया. दोपहर बाद दिन में ही अंधेरा छा गया और आसमान में छाए काले बादल बारिश की बूंदे बनकर बरस पड़े. मूसलाधार बारिश के दौरान सड़कों पर पानी बहने लगा. कई जगहों पर सड़क पर जल जमाव होने के कारण लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-demand-for-government-jobs-to-dependents-of-martyrs-and-pension-to-agitators/">चांडिल

: शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी व आंदोलनकारियों को पेंशन देने की मांग

गरमा धान की फसल को मिलेगा फायदा

मूसलाधार बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया, लेकिन बारिश से सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है. खेतों में पानी जमने से खेत में लगी सब्जी की फसल को नुकसान पहुंच सकता है. चांडिल प्रखंड के विभिन्न स्थानों में लगाए गए गरमा धान को बारिश से फायदा मिलेगा. पांच महिनों से बारिश नहीं होने के कारण तालाब और नाला सूखने के कगार पर पहुंच रहे थे. शनिवार को हुई बारिश इस पर संजीवनी का काम करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही