Search

 
 
 

चांडिल : सड़क दुर्घटना में कक्षा चौथी की छात्रा की मौत, परिवार में मातम

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सोमवार को ट्रेलर के धक्के से एक छात्रा की मृत्यु हो गई. मृतक की पहचान प्राथमिक विद्यालय जांता में पढ़ने वाली चौथी कक्षा की नबिता लायेक के रूप में हुई है. वह जांता निवासी रवि लायेक की पुत्री थी. जानकारी के अनुसार रोज की भांति सोमवार को भी नविता स्कूल गई थी. स्कूल छुट्टी होने के बाद वह अपने घर लौट रही थी. इस दौरान एनएच-33 पार करने के क्रम में ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए जोकर स्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचाया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चांडिल भेज दिया गया. यहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-katha-samrat-premchands-birth-anniversary-celebrated-in-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में मनाई गई कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती

चौका थाना के सामने पकड़ाया ट्रेलर

छात्रा को धक्का मारने के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर के साथ मौके से फरार हो गया था. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल चौका थाना की पुलिस को दी. पुलिस ने थाना के सामने सड़क पर बैरियर लगाकर भाग रहे ट्रेलर को पकड़ा. चौका थाना की पुलिस ट्रेलर को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है. वहीं दूसरी ओर छात्रा के निधन की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार में मातम छाया हुआ है. उनके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस दुर्घटना से स्कूल के शिक्षक और प्रबंध समिति के सदस्य भी मातम में हैं. पुलिस मामले पर आगे की कार्रवाई कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही