Search

 
 
 

चांडिल : हेलीकॉप्टर से नहीं, अब सड़क मार्ग से ननिहाल आएंगे सीएम हेमंत सोरेन

 
Chandil (Dilip Kumar) : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब हेलीकॉप्टर से नहीं, बल्कि सड़क मार्ग से अपने ननिहाल चांडिल प्रखंड के धादकीडीह पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री अपने ममेरे भाई धरम किस्कू के रिसेप्शन में शामिल होंगे. पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें हेलीकॉप्टर से दोपहर 2:40बजे पहुंचना था. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी धादकीडीह पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है. मुख्यमंत्री के आने वाले रास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. जिला के उपायुक्त स्वयं व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/wife-was-suspected-of-illegal-relationship-took-the-life-of-innocent-daughter/">लातेहार

: पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, पटक कर ले ली मासूम बेटी की जान

दोपहर से ही चल रही है पार्टी

मुख्यमंत्री के मामा लखीचरण किस्कू के छोटे बेटे धरम किस्कू की शादी सोमवार को हुई. मंगलवार को शादी के रिसेप्शन में बड़ी संख्या में मेहमान, झामुमो नेता-कार्यकर्ता और ईस्ट मित्र पहुंचे हैं. रिसेप्शन पार्टी में मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं. इसको लेकर करीब दो सप्ताह पहले से ही तैयारी की जा रही थी. मंगलवार को दोपहर से ही पार्टी शुरू हो गई थी. मुख्यमंत्री के मामा गुरु चरण किस्कू, चारु चांद किस्कू, लकी चरण किस्कू, झामुमो नेता सुखराम हेम्ब्रम समेत कई अन्य मेहमानों की आवभगत कर रहे थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही