Search

 
 
 

चांडिल : ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, ट्रेलर का चालक केबिन में फंसा

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा चौक पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद एक ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया. काफी देर बाद उसे हाईड्रा की मदद से बाहर निकाला गया. पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. उसके पैर में चोट लगी है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह चांडिल की ओर से जमशेदपुर की ओर आम लेकर जा रहे एक ट्रक और जमशेदपुर की ओर से चांडिल की ओर जा रहे एक खाली ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-chief-minister-nitish-kumar-congratulated-bakrid-district-administration-in-alert-mode/">पटना:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बकरीद की बधाई, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

कांदरबेड़ा चौक पर घटी घटना

कांदरबेड़ा चौक पर गुरुवार की सुबह चांडिल की ओर से आम लेकर जमशेदपुर की ओर जा रहा ट्रक का चालक तेज रफ्तार से अपने वाहन को डोबो होते हुए जमशेदपुर जाने वाली सड़क की ओर मोड़ दिया. इसी क्रम में जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा तेज रफ्तार एक खाली ट्रेलर उस ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर ही फंसा रह गया. दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और इसकी सूचना चांडिल थाना की पुलिस और एंबुलेंस को दी. इसके बाद हाइड्रा की मदद से ट्रेलर के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया. चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर चालक के पैर में चोट लगी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही