Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल: कांइ्रा की कंपनी में काम के दौरान मौत पर कामगार के परिजनों को मिला छह लाख का मुआवजा

Advertisement
Advertisement
Chandil:  फर्स्ट चॉइस रेडी मिक्स कंपनी में इंद्रजीत महतो की शनिवार को कार्य के दौरान मौत होने के बाद बुधवार को उसके आश्रितों को कंपनी की तरफ से छह लाख रुपये का मुआवजा दिया गया. कांड्रा थाना क्षेत्र के पिंडराबेड़ा के श्रीरामपुर स्थित उक्‍त कंपनी में चांडिल थाना क्षेत्र के चाकुलिया निवासी 29 वर्षीय इंद्रजीत महतो उर्फ बापी महतो की कार्य के दौरान घायल होने के बाद मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/hail-fell-with-rain-from-jharkhand-to-up-bihar-heavy-damage-to-crops/">झारखंड

से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को भारी नुकसान

विधायक सविता महतो ने कंपनी से वार्ता कर दिलाया मुआवजा

जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायक के नेतृत्व में विधायक सविता महतो, ग्रामीणों एवं कंपनी प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई. जिसमें कंपनी प्रबंधन की ओर से कुल छह लाख रुपया मुआवजा राशि देने पर सहमति बनी. श्री लायक ने बताया कि विधायक सविता महतो के प्रयास से मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक दिया गया एवं टीएमएच का बकाया बिल व श्राद्ध कर्म के लिए आर्थिक सहयोग के लिये एक लाख रुपये दिये गये.

यह भी रहे उपस्थित

इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेख फरीद,  कंपनी प्रबंधक नबेन्दू बोस, संजय कुमार मिश्रा, साधु महतो, निताई मंडल, डॉ मुरलीधर हाजरा, शक्तिपद महतो, मानसिंह मार्डी, धनंजय महतो, शिव प्रसाद महतो, सुभाष महतो, त्रिलोचन महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/record-of-infection-in-jamshedpur-1280-positives-were-found-in-investigation-on-wednesday-three-died/">जमशेदपुर

में संक्रमण का रिकॉर्ड : बुधवार को जांच में 1280 पॉजिटिव मिले, तीन की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही