Search

चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस

Chandil (Dilip Kumar) : चुनाव आते ही कांग्रेस को संगठन की याद आने लगती है. पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करने के साथ उनमें जोश भरने का काम करने लगती है. वहीं चुनाव बीत जाने के बाद क्षेत्र में सांगठनिक गतिविधि ठप पड़ जाती है. अब ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम करेगी. बूथ स्तर से लेकर पंचायत, प्रखंड, विधानसभा और जिला स्तर पर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-one-youth-died-due-to-bike-accident-in-guchudih-another-injured/">मनोहरपुर

: गुचूडीह में बाइक के धक्के से एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

सुबोधकांत सहाय ने दिया आवश्यक निर्देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने एक कार्यक्रम में शामिल होने ईचागढ़ पहुंचने के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. चांडिल प्रखंड के झाबरी स्थित सिंह होटल में नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने पार्टी के सांगठनिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया. पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को उन्होंने संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान, गरीब व मजदूरों की पार्टी है. कांग्रेस ही लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई है और आगे भी मुहैया कराएगी. इसे भी पढ़ें :MP">https://lagatar.in/mp-car-caught-fire-after-colliding-with-a-tree-four-people-of-the-same-family-burnt-alive/">MP

: पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले

माधव सिंह मानकी मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री से

कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह टीसीसी सदस्य मानकी माधव सिंह मुंडा से मुलाकात किया. मानकी माधव सिंह मुंडा जिला परिषद के पूर्व सदस्य भी है. विगत कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उनसे स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उन्हें उचित चिकित्सीय जांच कराकर बेहतर स्वास्थ्य लाभ लेने का आग्रह किया. इसके पूर्व सुबोधकांत सहाय पार्टी के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद के पूर्व सदस्य दलगोविंद सिंह मुंडा के पुत्र धनेश्वर सिंह मुंडा के विवाहपोरांत प्रीतिभोज में शामिल होकर नवदंपत्ती को आशीर्वाद दिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-no-cleaning-of-drain-in-barajamda-problem-of-flood-will-arise-in-rain/">किरीबुरू

: बड़ाजामदा में नाले की नहीं हुई सफाई, बारिश में बाढ़ की समस्या होगी उत्पन्न
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//