Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : टुसू मिलन समारोह में उमड़ी भीड़, झूमर संगीत ने लोगों का मन मोहा

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के लेंगडीह में आयोजित चांडिल अनुमंडल स्तरीय सार्वजानिक टुसू मिलन समारोह में पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर के साथ सामाजिक समरसता और एकता की झलक दिखाई दी. वहीं मेला के परंपरा में होने होने वाले बदलाव भी देखने को मिली. टुसू मिलन समारोह में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल से भी संस्कृति प्रेमी शामिल हुए. मेला में दर्जन से अधिक टुसू प्रतिमा और कई चौड़ल शामिल हुए. लोग टुसू प्रतिमा और चौड़ल के पास नाचते-गाते परब का आनंद ले रहे थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-paid-tribute-to-karpoori-thakur-expressed-happiness-on-being-awarded-bharat-ratna/">चांडिल

: कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि, भारत रत्न दिए जाने पर जताई खुशी
मेला कमेटी की ओर से आकर्षक टुसूओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं, मेला में मनोहरपुर के यूवा झूमूर सम्राट रंजित महतो, महिला कलाकार सुनीता राणा व लिपनी रानी के गीतों ने दर्शकों को जमकर झुमाया. गायक और गायिकाओं ने अपने मधुर गीतों ने लोगों का मन मोह लिया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-race-organized-on-the-73rd-foundation-day-of-sail/">किरीबुरु

: सेल के 73वें स्थापना दिवस पर दौड़ का आयोजन

अनोखे झारखंड की सांस्कृतिक पहचान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Jhumar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस अवसर पर मेला के संस्थापक सह आयोजक विश्वरंजन महतो उर्फ कार्तिक महतो ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने अतीत को मेला एवं संस्कृति के माध्यम से याद करते हैं. टुसू मेला झारखंड के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है और इसे बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है. ऐसे मेला में संस्कृति की विविध रूपों का दर्शन होता है. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को सीमाओं से अलग नहीं किया गया है, बल्कि यह राज्य सांस्कृतिक पहचान पर आधारित है. इसे भी पढ़ें : कर्पूरी">https://lagatar.in/jairam-ramesh-said-giving-bharat-ratna-to-karpuri-thakur-shows-the-desperation-and-hypocrisy-of-modi-government/">कर्पूरी

ठाकुर को भारत रत्न देना मोदी सरकार की हताशा व पाखंड को दर्शाता, जाति जनगणना कराना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी : जयराम रमेश
मेला में उपस्थित लोगों को अन्य कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया. मेला में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, कार्यकारी प्रखंड प्रमुख रामकृष्ण महतो, भाजपा महामंत्री मधुसूदन गोराई, झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम, समाजसेवी राकेश वर्मा, नीमडीह मुखिया संघ के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, समाजसेवी खगेन महतो, पूर्व जिप सदस्य अनिता पारित, मुखिया सुभाष सिंह, भोलानाथ सिंह, बनुसिंह सरदार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही