Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Advertisement
Advertisement
  • भक्तों ने किया अपने आराध्यदेव पर जलार्पण, हुआ रूद्राभिषेक
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा. चारों ओर हर-हर महादेव और ऊँ नम: शिवाय की ध्वनि सुनाई दे रही थी. शुक्रवार से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जो शनिवार को भी जारी रहा. अनुमंडल क्षेत्र में शिवरात्रि का महापर्व धूमधाम के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. इस दौरान भक्तों ने अपने आराध्यदेव पर जलार्पण व दुग्धाभिषेक के साथ बेल पत्र अर्पित कर शिवलिंग की पूजा-अर्चना की. भक्तों ने विभिन्न प्रकार के फल-फूल व पूजन सामग्री के साथ अपने आराध्यदेव की आराधना किया. इस दौरान शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिला. भक्त अपने आराधदेव के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही कतार में लगे रहे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-hundreds-of-people-surrounded-the-municipal-corporation-office-under-the-leadership-of-former-councilor/">आदित्यपुर

: पूर्व पार्षद के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने नगर निगम कार्यालय घेरा

रूद्राभिषेक हुआ, निकली शिव बारात

महाशिवरात्रि पर जयदा स्थित ऐतिहासिक बुढ़ाबाब शिव मंदिर, दलमा पहाड़ की चोटी पर गुफा में स्थित दलमा बाबा शिव मंदिर, ईचागढ़ के चतुमुर्खी शिव मंदिर, जरगो महादेवबेड़ा स्थित जटाबाबा शिव मंदिर, चौका के कांशीटांड बाबा शिव मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं का उल्लास चरम पर देखने को मिला. इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया गया और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. चांडिल प्रखंड के सीमावर्ती फदलोगोड़ा में स्थित वनदेवी काली मंदिर में शनिवार को सुबह भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/national-lok-adalat-established-in-dhanbad-19960-disputes-settled-in-2-hours/">धनबाद

में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 2 घंटे में 19,960 विवादों का निपटारा, 86 करोड़ 62 लाख की रिकवरी
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत आदरडीह गांव में श्रीश्री 108 शिव परिवार की ओर से लघु रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया. यहां रात में शिव बारात निकाली गई और शिव-पार्वती का विवाह कराया गया. कई स्थानाें में श्रद्धालुओं के बीच खिंचड़ी भोग का भी वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही