Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ़ के माउंट एकाडमी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन

 
Chandil (Dilip Kumar) : बच्चों में पारंपरिक कला सांस्कृति के क्षेत्र में अभीरूची पैदा करने के उद्देश्य से बुधवार को ईचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक स्थित माउंट एकाडमी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से शिकारी नृत्य का प्रदर्शन किया गया. नटराज कला केंद्र चोगा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यशाला में स्कूली बच्चे शिकारी नृत्य का इतिहास एवं नृत्य के बारिकियों से अवगत हुए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-repair-of-damaged-pipeline-started-near-ravindra-bhawan/">चाईबासा

: रविंद्र भवन के पास क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत शुरु

बच्चों को सिखाए नृत्य के गुर

कार्यशाला में बच्चों को शिकारी नृत्य के गुर सिखाए गए. मौके पर बच्चों को नृत्य में एकरूपता, भाव, नृत्य के कायदे, ताल, मात्रा आदि के संबंध में जानकारी दिया गया. बच्चों को शिकारी नृत्य का भाव भंगीमा आदि के संबंध में बताया गया. बच्चे जहां नृत्य का आनंद उठाएं वहीं नृत्य सीखकर आत्म विभोर हुए. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिकारी नृत्य का कार्यशाला में बढ़चढकर भाग लिया. विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिकारी नृत्य की वेशभुषा और नृत्य कौशल देखकर आनंनदित हुए. मौके पर बिपीन बिहारी गोप, हरेकृष्ण गोप, उस्ताद गुलाप सिंह मुंडा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-adivasi-sengel-campaign-staged-a-sit-in-for-the-demand-of-sarna-dharma-code/">सरायकेला

: सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान ने दिया धरना

बच्चों में अभिरूचि पैदा करना ही उद्दे्श्य

नटराज कला केंद्र चोगा के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय छऊ कलाकार प्रभात कुमार महतो ने बताया कि कार्यशाला का उद्दे्श्य सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से स्कूली बच्चों को अपने सांस्कृतिक कलाओं से परिचय कराते हुए इस क्षेत्र में अभिरूची पैदा करना है. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा बच्चों को पढ़ाई के साथ अपने क्षेत्र की लोक कला के संबंध में अवगत कराना है. उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में लोग सामुहिक रूप से शिकार करते थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही