Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हेवन गांव के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत हेवन गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. चांडिल-मुरी रेलखंड पर हेवेन गांव के समीप नीमड़ी थाना की पुलिस ने रेल लाइन पर एक युवक की लाश बरामद की है. बताया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है. युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है. नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक युवक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मृतक युवक की पहचान करने में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-udays-condition-is-critical-even-on-the-third-day-after-being-shot-on-the-head/">जमशेदपुर

: सिर पर गोली लगने के बाद तीसरे दिन भी उदय की हालत है नाजुक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही