Search

 
 
 

चांडिल : सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त की मौत

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक विक्षिप्त की मृत्यु हो गई. गुरुवार की सुबह चांडिल थाना की पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विक्षिप्त की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-killing-of-comrades-in-a-police-encounter-is-not-the-reason-for-naxalites-being-fierce/">किरीबुरु

: नक्सलियों के उग्र होने की वजह साथियों का पुलिस मुठभेड़ में मारा जाना तो नहीं!

पुलिस वाहन का पता लगा रही है

इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि पंचायत के मुखिया और आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक विक्षिप्त था और होटलों में मांग कर खाता था. उन्होंने कहा कि रात को बारिश हो रही थी इसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया होगा. जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसकी उम्र 50 से 55 वर्ष है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और विक्षिप्त को धक्का मारने वाले वाहन का पता लगा रही है. इसे भी पढ़ें :चंद्रयान-3">https://lagatar.in/chandrayaan-3-lander-vikram-sent-message-to-isro-i-have-reached-the-destination/">चंद्रयान-3

: लैंडर विक्रम ने इसरो को मैसेज भेजा, मैं मंजिल पर पहुंच चुका हूं… रोवर प्रज्ञान लैंडर बाहर आया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही